Rajasthan News: भीलवाड़ा कलेक्ट्रेट परिसर में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक युवक ने आत्मदाह की कोशिश की. पुलिसकर्मियों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे रोक लिया और समझाइश कर शांत किया. युवक को बाद में कोतवाली थाना पुलिस ने हिरासत में ले लिया. इस घटना के चलते कलेक्ट्रेट परिसर में लोगों की भीड़ जुट गई.

कोतवाली थाना प्रभारी राजपाल सिंह ने बताया कि युवक की पहचान राजू बंजारा (39) के रूप में हुई है, जो पटेल नगर, भीलवाड़ा का रहने वाला है और टेम्पो चालक है. राजू की पत्नी प्रियंका, पांच साल के बेटे और 12 दिन की बेटी को लेकर अपने मायके निंबाहेड़ा, चित्तौड़गढ़ चली गई है. राजू का आरोप है कि उसका साला उससे चार लाख रुपये लेकर पत्नी को वापस भेजने की बात कहता है, लेकिन हर बार पैसे लेकर भी पत्नी को नहीं भेजता.
परेशानी से तंग आकर राजू ने आत्महत्या का प्रयास किया. मौके पर मौजूद सुरक्षा कर्मियों ने उसे पेट्रोल डालकर आग लगाने से पहले ही पकड़ लिया. राजू ने पुलिस पर भी आरोप लगाए कि कई बार प्रताप नगर थाने में शिकायत की, लेकिन उसे नजरअंदाज कर दिया गया. फिलहाल, पुलिस ने शांति भंग के आरोप में राजू बंजारा को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.
पढ़ें ये खबरें भी
- नशा तस्करों की टूटी कमर! क्राइम ब्रांच ने सप्लायर को दबोचा, 240 नशीले इंजेक्शन बरामद
- Terror Funding Case: बारामुला सांसद राशिद की जमानत याचिका पर पटियाला हाउस कोर्ट में सुनवाई पूरी, NIA ने किया विरोध
- BIG BREAKING : हरियाणा नगर निकाय चुनाव 2026: BJP ने की मेयर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, पंचकूला-अंबाला-सोनीपत के नाम घोषित
- खून के प्यासे हुए अपने : चचेरे भाई ने युवक को उतारा मौत के घाट, जमीन को लेकर था विवाद
- जीवन के उत्थान में सबसे महत्वपूर्ण है शिक्षा : डीसी
