पटियाला : मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार आम आदमी पार्टी के विधायक जसवंत सिंह गज्जन माजरा को कोर्ट से बड़ी राहत मिल गई है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार गज्जन माजरा को नियमित जमानत दे दी है। इससे आप कार्यकर्ताओं और माजरा के परिवार ने राहत की सांस ली है।
आपको बता दें कि गज्जन माजरा पटियाला मानी लांड्रिंग मामले में जेल में बंद है। उन्हें ईडी ने पिछले साल गिरफ्तार किया था। इस पूरे मामले में हाई कोर्ट ने उन्हें आज बड़ी राहत दी है। माजरा की आज रिहा किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री तरूणप्रीत सिंह सौंध उन्हें लेने के लिए पटियाला जेल जाएंगे।
यह था मामला
गज्जन माजरा पर उनकी कंपनी तारा कॉर्पोरेशन लिमिटेड के जरिए बैंक से 41 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इसी मामले में ED ने गज्जन माजरा के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी और गिरफ्तार कर लिया गया था। इसी मामले मे उनकी की जमानत मोहाली कोर्ट ने खारिज कर दी थी, जिसके बाद गज्जन माजरा ने हाई कोर्ट से जमानत मांगी थी। गज्जन माजरा की इस जमानत याचिका पर ED और गज्जन माजरा के वकील की दलीलें सुनने के बाद हाईकोर्ट ने 18 अक्टूबर को अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब हाईकोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए गज्जन माजरा को जमानत दे दी है।

- बिहार कैबिनेट विस्तार का काउंटडाउन शुरू: दिल्ली में शाह और राजनाथ से मिले सम्राट चौधरी, नए चेहरों पर लगेगी मुहर
- अंबाला पुलिस की नशा तस्करों पर बड़ी स्ट्राइक: यूपी का मुख्य सप्लायर गिरफ्तार
- CM विष्णुदेव साय के तल्ख तेवर: बलरामपुर समीक्षा बैठक में अफसरों को अल्टीमेटम, कहा- ‘ढिलाई हुई तो कोई नहीं बचेगा’, राजस्व प्रकरण, आय-जाति प्रमाण पत्र में लेटलतीफी पर हुए नाराज
- शिकार का पीछा करते हुए मौत के मुंह में पहुंचा था तेंदुआ, वन विभाग के ‘देसी जुगाड़’ ने बचाई जान, World Leopard Day पर मिला जीवनदान
- Rajasthan News: राजस्थान में महकेंगे चंदन के बाग, सरकार ने बनाया 10 करोड़ पौधे लगाने का ये प्लान
