Rajasthan News: धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा सीट से तीन बार विधायक रहे गिर्राज सिंह मलिंगा ने बुधवार को SC-ST कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर पूर्व विधायक ने यह कदम उठाया. 13 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट इस मामले में अगली सुनवाई करेगा.

क्या है मामला?
मार्च 2022 में धौलपुर के बाड़ी डिस्कॉम कार्यालय में सहायक अभियंता (AEN) हर्षाधिपति वाल्मीकि के साथ मारपीट का मामला सामने आया था. आरोप है कि तत्कालीन विधायक गिर्राज मलिंगा ने अपने साथियों के साथ अभियंता पर कुर्सी से हमला किया, जातिसूचक गालियां दीं, और मारपीट की. यह विवाद बिजली के ट्रांसफार्मर हटाने को लेकर हुआ था. अभियंता के इनकार के बाद कार्यालय में घुसकर हमला किया गया.
अदालत की प्रक्रिया
मारपीट और SC-ST एक्ट के तहत मामला दर्ज होने के बाद मलिंगा ने मई 2022 में जयपुर कमिश्नरेट में आत्मसमर्पण किया. उन्हें हाईकोर्ट से जमानत मिली, लेकिन जुलाई 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने जमानत रद्द कर दी और 30 दिन में सरेंडर करने का निर्देश दिया.
पढ़ें ये खबरें
- बीजेपी पार्षद के हत्यारे गिरफ्तार: आरोपियों के पास से हथियार बरामद, गोली मारकर उतारा था मौत के घाट
- गंगा नदी में इफ्तार पार्टी करने वाले 14 आरोपियों की जमानत याचिका खारिज
- साइक्लिंग में उत्कृष्ट प्रदर्शन : रजनी सिंह कंवर को मिला ‘छत्तीसगढ़ महतारी अलंकरण सम्मान 2026’
- दुखद: शादी से 10 दिन पहले सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, इकलौते बेटे के निधन से मातम में बदली खुशियां
- गवाह करेगा गुनाहों का पर्दाफाश! मुस्कान और साहिल के जुर्म का होगा हिसाब, सौरभ हत्याकांड मामले में कोर्ट कल सुना सकता है फैसला

