आगरा. योगी सरकार यूपी में चौतरफा विकास का दावा करती है. लेकिन दावे केवल कागजी और जुबानी है, जिनका हकीकत से कोई लेना देना नहीं है. सरकार के तमाम दावे सफेद झूठ साबित हो रहे हैं. आलम ये है कि एक शव यात्रा को दलदल से होकर मोक्षधाम तक ले जाना पड़ा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो ने न सिर्फ बदहाली की तस्वीर दिखाई, बल्कि सरकारी जुमलों की भी पोल खोलकर रख दी है. ऐसे में भाजपा सरकार के विकास दावे हवा-हवाई साबित हो रहे हैं. सवाल खड़ा हो रहा है कि क्या यही है अच्छे दिन?

इसे भी पढ़ें- जीरो टॉलरेंस का ‘जीरो’ असर! पिस्टल की बट से दरोगा ने फोड़ा भाजपा बूथ अध्यक्ष का सिर, कांग्रेस ने घेरते हुए बोला तीखा हमला

बता दें कि पूरा मामला पिनाहट ब्लॉक क्षेत्र की ग्राम पंचायत रेहा के बड़ापुरा गांव का है. जहां रहने वाली विद्यावती पत्नी नत्थी सिंह (80) का निधन हो गया. अंतिम संस्कार के लिए परिजन और ग्रामीणों को कीचड़ और दलदल से भरे रास्ते से अर्थी लेकर श्मशान घाट तक जाना पड़ा. शव यात्रा को दलदल से होकर गुजरता देख किसी ने वीडियो बना लिया.

इसे भी पढ़ें- मोहब्बत के लिए मौत से खिलवाड़ः प्रेमिका के लिए नदी पर बने रेलवे ब्रिज पर चढ़ा युवक, कूदने की धमकी देकर किया हाईवोल्टेज ड्रामा, फिर…

वीडियो अब सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है. लोगों की तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आ रही है. कोई सरकार को विकास के मुद्दे पर घेर रहा तो किसी ने सरकार के दावों को झूठा करार दिया. मामले को लेकर सियासी गलियारों में भी हलचल तेज हो गई है. विपक्ष ने वीडियो शेयर कर योगी सरकार पर करारा हमला बोला है.