जालंधर. विधानसभा चुनाव का माहौल अब पंजाब में नजर आने लगा है. चुनावी तैयारी में अब पंजाब की सत्ताधारी पार्टी भी जुट रही है.आम आदमी पार्टी पंजाब में 20 सितंबर से एक बड़ा डोर-टू-डोर अभियान शुरू करेगी. इस अभियान में पार्टी के 2.68 लाख बूथ कमेटी सदस्य घर-घर जाकर भगवंत मान सरकार के कार्यों को जनता तक पहुंचाएंगे. यह अभियान चुनावी तैयारी के लिए बेहद अहम माना जा रहा है. खास बात यह है कि मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वयं धुरी में इस अभियान का हिस्सा बनेंगे.
इसके बारे में मनीष सिसोदिया ने बताया कि अभियान की शुरुआत मुख्यमंत्री भगवंत मान 19 सितंबर को लुधियाना में चुनावी अभियान की रूपरेखा और संदेशों को स्पष्ट करते हुए इसकी जानकारी देंगे. पार्टी का लक्ष्य हर घर तक पहुंचकर सरकार के सकारात्मक कार्यों को बताना है. इसके लिए कार्यकर्ताओं को भी तैयार किया जा रहा है जिससे वह जनता तक संदेश पहुंचाया जा सके.
सिसोदिया ने बताया कि यह अभियान पूरे राज्य में चलाया जाएगा. इसका मुख्य उद्देश्य सरकार की उपलब्धियों और जनहितैषी नीतियों की जानकारी लोगों तक पहुंचाना है. अभियान के दौरान आप का सदस्यता अभियान भी शुरू होगा, अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा. पार्टी का लक्ष्य हर घर तक पहुंचकर सरकार के सकारात्मक कार्यों को बताना है.
- पाकिस्तान में सेना-उग्रवादियों की 20 घंटे मुठभेड़, 8 आतंकी ढेर; मस्जिद हमले में 31 की मौत
- संजय निषाद के बिगड़े बोल या शक्ति प्रदर्शन? ‘झंडा-डंडा’ बयान के साथ यूपी में 10 रैलियों का ऐलान
- CG News : अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
- Bihar Top News 19 September 2026: अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम में हंगामा, बिहार में जदयू के नेता आमने-सामने
- ‘छात्रों की नहीं, झूठ की गूंज थी!’ राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भड़के CM मोहन; आंकड़े गिनाकर दिखाया आईना



