जालंधर. जालंधर में नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। सभी एक एक कर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे है। भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी सूची जारी की है, लेकिन जारी सूची के अनुसार अब भी 13 प्रत्याशीयों के नाम अब भी घोषित नहीं हुए हैं।
आम आदमी पार्टी ने जालंधर में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों में हाल ही में शामिल हुए पूर्व मेयर जगदीश राज राजा और राजू मदान का नाम शामिल नहीं है। हालांकि पार्टी की तरफ से सभी वार्डों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है। अभी भी 13 वार्डों के नामों के आने का इंतजार है।

कहा जा रहा है कि बचे हुए शेष 13 वार्ड के नाम में अभी तक मुहूर्त नहीं लगी हुई है और उसके नाम में चर्चा हो रही है। जैसे ही यह नाम फाइनल हो जाएंगे, वैसे ही सूची जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि जालंधर में चुनावी माहौल अब दिखने लगा है, आम आदमी पार्टी की सूची जारी होने के पहले भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की थी।
- CG News : नकली पानी का बड़ा खेल बेनकाब, 606 बोरी पाउच जब्त
- मुख्यधारा की मीडिया जिम्मेदार, अनियंत्रित सोशल मीडिया… पुलिस अधिकारियों के आचरण पर चिंता जताने वाली PIL पर SC की सुनवाई
- भागलपुर में पार्टी के बहाने घर से बुलाकर युवक को उतारा मौत के घाट, भाई ने दोस्तों पर लगाया हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
- UPTET Notification 2026 : यूपी टेट देने वाले अभ्यर्थियों का इंतजार खत्म, नोटिफिकेशन जारी, 27 मार्च से कर सकेंगे आवेदन, इस दिन होगी परीक्षा
- IPL 2008 Most Expensive Player: ना सचिन, ना रोहित और ना ही सुरेश रैना, पहले सीजन में इस दिग्गज को मिला था सबसे ज्यादा पैसा

