Today’s Top News : सीएम साय ने छत्तीसगढ़ पुलिस के रजत जयंती पदक का किया अनावरण, गेवरा–पेंड्रा रेल लाइन से करोड़ों रुपये का लोहा पार, रायपुर एयरपोर्ट पर Cocaine के साथ नाइजीरियन गिरफ्तार, कोयला घोटाले में सुप्रीम कोर्ट से सौम्या-रानू समेत इन आरोपियों को मिली रेगुलर जमानत, बिजली विभाग का असिस्टेंट इंजीनियर 50,000 रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार… समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
Today’s Top News : रायपुर। सीएम विष्णु देव साय ने आज पुलिस मुख्यालय, नया रायपुर में छत्तीसगढ़ पुलिस बल को समर्पित रजत जयंती पदक का विमोचन किया. उन्होंने पुलिस बल को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पदक प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में पुलिस के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान की अमिट पहचान बनेगा. उल्लेखनीय है कि 26 जनवरी गणतंत्र दिवस के अवसर पर राज्य पुलिस बल को रजत जयंती पदक प्रदान किए जाने की घोषणा की गई थी, जिस पर त्वरित अमल करते हुए आज इस पदक का विमोचन किया गया है.
कोरबा। गेवरा–पेंड्रा नई रेल लाइन परियोजना पर कबाड़ चोरों का आतंक बढ़ता जा रहा है। युद्ध स्तर पर चल रहे रेलवे निर्माण कार्य को लगातार नुकसान पहुंचाया जा रहा है। चोर बड़ी संख्या में पहुंचकर रेल लाइन काटकर ले जा रहे हैं, जिससे अब तक करोड़ों रुपये की रेल सामग्री चोरी हो चुकी है।
रायपुर। रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर बुधवार को ड्रग्स तस्करी का मामला सामने आया. डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) की सतर्कता से हवाई पैसेंजर के पास से 270 ग्राम कोकेन बरामद किया गया है. आरोपी युवक नाइजीरिया का निवासी बताया जा रहा है, जिसे गिरफ्तार कर डीआरआई ऑफिस लाया गया है. मामले में पूछताछ जारी है.
रायपुर। कोयला घोटाले से जुड़े मामले में सुप्रीम कोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। 28 जनवरी 2026 को सर्वोच्च न्यायालय ने विभिन्न विशेष अनुमति याचिकाओं (आपराधिक) पर सुनवाई करते हुए ईओडब्ल्यू-एसीबी छत्तीसगढ़ और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा दर्ज मामलों में अभियुक्तों को पूर्व में दी गई अंतरिम जमानत को नियमित जमानत में परिवर्तित करते हुए उन्हें नियमित जमानत प्रदान की है।
बिलासपुर। एसीबी बिलासपुर ने कोरबा जिले में दीपका में सीएसपीडीसीएल (विद्युत विभाग) के सहायक अभियंता को 50000 रुपए रिश्वत लेते हुए पकड़ा. सहायक अभियंता ने खेत में ट्रांसफार्मर लगाने के नाम पर किसान से रिश्वत की मांग की थी.
दिनभर की प्रमुख खबरें पढ़ने नीचे दी गई लिंक पर करें क्लिक –