सुनील उपाध्याय, छतरपुर। छतरपुर के रियासत कालीन ऐतिहासिक जल विहार मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों के नाम पर फूहड़ता भरे डांस करवाने का मामला सामने आया है। इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है जिसमें महिला कम कपड़ों में डांस करती नजर आ रही है। 

दरअसल, ऐतिहासिक जलविहार मेले में नगर पालिका द्वारा हर वर्ष कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कराया जाता है। इसी को लेकर इस वर्ष भी संस्कृत कार्यक्रम का आयोजन कराया जा रहा है। लेकिन सांस्कृतिक कार्यक्रम में ऑर्केस्ट्रा के नाम पर यहां पर फुहड़ता परोसी गई। स्थानीय लोग रियासत कालीन ऐतिहासिक जल बिहार मेले में फुहड़ता भरे डांस से आक्रोशित हैं। 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m