जालंधर. जालंधर में नगर निगम चुनाव को लेकर पार्टियां तैयारी में लगी हुई है। सभी एक एक कर अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर रहे है। भाजपा के बाद अब आम आदमी पार्टी ने भी सूची जारी की है, लेकिन जारी सूची के अनुसार अब भी 13 प्रत्याशीयों के नाम अब भी घोषित नहीं हुए हैं।
आम आदमी पार्टी ने जालंधर में उम्मीदवारों के नाम का ऐलान कर दिया है। उम्मीदवारों में हाल ही में शामिल हुए पूर्व मेयर जगदीश राज राजा और राजू मदान का नाम शामिल नहीं है। हालांकि पार्टी की तरफ से सभी वार्डों के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान नहीं किया गया है। अभी भी 13 वार्डों के नामों के आने का इंतजार है।

कहा जा रहा है कि बचे हुए शेष 13 वार्ड के नाम में अभी तक मुहूर्त नहीं लगी हुई है और उसके नाम में चर्चा हो रही है। जैसे ही यह नाम फाइनल हो जाएंगे, वैसे ही सूची जारी कर दी जाएगी। आपको बता दें कि जालंधर में चुनावी माहौल अब दिखने लगा है, आम आदमी पार्टी की सूची जारी होने के पहले भाजपा ने भी अपने प्रत्याशियों के नाम की लिस्ट जारी की थी।
- हर महीने 25 करोड़ का अंशदान, फिर भी ईएसआईसी मरीजों को दवाइयां क्यों नहीं?
- फैक्ट्रियों के रासायनिक पानी से मैली हो रही मां नर्मदा: ग्रामीणों का दावा- कालियादेह नदी के रास्ते नर्मदा तक पहुंच रहा दूषित पानी
- बेअदबी का मामला! नगर कीर्तन के बोर्ड पर युवक ने किया हमला, CCTV में कैद घटना
- महाराष्ट्र के जलगांव में SBI में दिनदहाड़े 30 करोड़ के सोना की लूट, मास्टरमाइंड बर्खास्त PSI निकला
- बीके चौक से हार्डवेयर चौक जाने वाले हो जाएं सावधान: आज सुबह 8 से दोपहर 2 बजे तक लागू रहेगा नया ट्रैफिक प्लान

