चंडीगढ़। पंजाब में पुलिस थानों पर ग्रेनेड व आइईडी फेंकने की घटना बढ़ती ही जा रही है। बीते 20 दिनों में पंजाब के पांच थानों में हैंड ग्रेनेड व आइईडी फेंककर आतंक मचाने का प्रयास किया गया है। इन सभी वारदातों को ध्यान में रखते हुए पुलिस थानों को लेकर आदेश जारी किया गया है।
ग्रेनेड व आइईडी फेंकने की घटना से परेशान होकर पुलिस मुख्यालय ने रविवार को राज्य के सभी थानों को रात 10 बजे के बाद अपने गेट बंद रखने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, थानों व चौकियों में स्पेशल सिक्योरिटी ग्रुप (एसएसजी) के जवान तैनात किए जा रहे हैं।
पंजाब के उन थानों की दीवारें ऊंची करने के निर्देश भी दिए गए हैं, जो दीवार छोटी है, जिससे कोई भी आपत्तिजनक घटना न हो सके। इसके साथ ही थानों के बाहर व आसपास सीसीटीवी लगाए जा रहे हैं, जिससे हर आने जाने वाले पर कैमरे की निगाह होगी और सभी चीजें कैप्चर होंगी।

आपको बता दें कि पंजाब में लगातार आतंकी संगठन सक्रिय हैं। गैंगस्टर और आतंकी मिल कर कई वारदात को अंजाम दे रहे है। 20 दिनों में आतंकी-गैंग्सटर नेक्सस अपने गुर्गों से पंजाब में पांच थानों पर ग्रेनेड व आइईडी फेंकवा चुका है जिनमें से तीन थानों में धमाका हो चुका है। जिला पुलिस मुख्यालयों को सुरक्षा के प्रबंध और कड़े करने के साथ हर आने-जाने वाले पर निगाह रखने व किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि पर अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं।
- विकास का नया अध्यायः अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त 10 टाउनशिप का होगा शिलान्यास, CM योगी ने पोस्ट कर कही ये खास बात…
- शाहबानो प्रकरण से जुड़ी किताब लिखने इंदौर पहुंची महिला मॉब लीचिंग की शिकारः ‘डेटा’ चोर का आरोप लगाया तो लोगों ने ‘बेटा’ समझकर कर दी पिटाई
- Bastar News Update : पर्यटन बढ़ा, लेकिन सफर अब भी महंगा… ओडिशा से गांजा ला रहे दो तस्कर गिरफ्तार… खाद की कालाबाजारी पर सख्ती, 7 केंद्रों की बिक्री पर रोक… तालाब खत्म, जल संकट का खतरा बढ़ा…
- हत्या की सनसनीखेज वारदात, खेत में दफना दी किशोरी की लाश, पुलिस कर रही आरोपी की तलाश
- ईरान-इजराइल और अमेरिका तनाव के बीच उज्जैन से शांति की पहल: बड़ा गणेश मंदिर में विशेष पाठ शुरू, रोज हो रहा एक घंटे मंत्रोच्चार
