लुधियाना। हैबोवाल स्थित प्रेम विहार में मां-बेटे की तेजधार हथियार से वार कर हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार हत्या चार दिन पहले हो चुकी थी, जब मोहल्ले में बदबू फैली तो लोग देखने आए और पुलिस को इसकी सूचना दी।
जानकारी मिलते ही थाना हैबोवाल और चौकी जगतपुरी पुलिस मौके पर पहुंची, जहां मृतक सोनिया (41) और उसके बेटे कार्तिक (10) के शव को कब्जे में लिया गया। दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल में भेजा गया है। सूत्रों के मुताबिक पुलिस ने शक के आधार पर एक शख्स को हिरासत में लिया है। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है।
बताया जा रहा है कि सोनिया पिछले तीन-चार साल से अपने पति से दूर रह रही थी दोनों पति-पत्नी का नहीं जमता था इसलिए उसने उसे दूर रहने का फैसला लिया था इस दौरान वह एक अन्य आदमी के साथ लिविंग रिलेशनशिप में रह रही थी लेकिन खबर यह भी है कि पिछले 1 महीने से वह सोनिया और उसके बेटे से मिलने नहीं आया था लेकिन फिर भी उसके पति और उसके प्रेमी से पूछताछ की जा रही है।

ऐसे लगा पता
बुधवार को मोहल्ले में रहने वाली महिलाएं उससे मिलने के लिए गईं। जब वो गेट से अंदर गईं, तो वहां काफी बदबू आ रही थी, जिससे महिलाओं को शक हुआ और उन्होंने मोहल्ले में बाकी के लोगों को बुलाया। लेकिन आवाज लगाने के बाद भी जब अंदर से कोई नहीं आया, तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी। जब पुलिस घर के अंदर घुसी तो दोनों मां बेटे बिस्तर पर लेटे हुए थे और उन पर कंबल ढका हुआ था। कंबल को हटाकर देखा गया तो शरीर में कहीं तेज धार हथियार से वार किया हुआ था जिससे यह समझ आया कि उनकी हत्या की गई है। मामले की जांच पर पुलिस अभी जुटी हुई है।
- होशियारपुर: जेल में कैदी ने की आत्महत्या की कोशिश निगल लिए कई खिले
- राज्य न्यायिक अकादमी के प्रशिक्षु न्यायाधीशों ने की मुख्यमंत्री से की सौजन्य मुलाकात, साय ने बधाई के साथ दी शुभकामनाएं…
- इफ्तार के जरिए वोट बैंक में इजाफा! सपा के वोटबैंक पर सेंध लगाने का प्रयास, इफ्तार पार्टी के बहाने मुस्लिम वोटरों को लुभा रही भाजपा
- सिंगरौली के जंगल में मिला छात्र का शव: घर से बिना बताए बाहर निकला था किशोर, गुस्साई भीड़ ने पुलिस वाहन में लगाई आग
- ई-अटेंडेंस के बाद भी लापरवाही: यहां समय पर नहीं खुल रहे स्कूलों के ताले, बाहर धूप में खड़े होकर बच्चे करते रहे इंतजार

