मोहाली में एक बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना 26 और 27 दिसंबर की रात पंजाब ग्रेटर सोसाइटी, न्यू चंडीगढ़ में घटी। मकान मालिक के अनुसार नेपाल निवासी दीपक उनके घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करता था और अपनी पत्नी परशुपति और डेढ़ साल के बेटे के साथ नौकर क्वार्टर में रहता था।
ठंड से बचने के लिए दीपक ने कमरे में अंगीठी जलाई और परिवार के साथ सो गया। देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने पत्नी और बच्चे को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बेहोश हो चुके थे। कमरे में धुआं भरने से दीपक भी बेहोश हो गया।

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
मकान मालिक ने तुरंत थाना मुल्लांपुर और कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसएचओ सतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि अंगीठी से निकलने वाले धुएं के कारण मां और बेटे की मौत हुई। दीपक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
- इछावर में बड़ा हादसा: हार्डवेयर दुकान में पूजा के दौरान भड़की आग, मालिक झुलसा, दुकान खाक
- बाघों का ‘काल’ बना कान्हा टाइगर रिजर्व! 3 बाघों के बाद अब बाघिन की मौत, 8 दिन में 4 Tiger की गई जान
- जनसंपर्क में ‘सुशासन’: प्रिंटिंग माफियाओं पर शिकंजा, ‘प्रचार ऐप’ से आउटडोर मीडिया की रीयल-टाइम निगरानी
- सूना घर देख 17 साल की नाबालिग से रेप, एक ही बिल्डिंग में रहता है आरोपी, गिरफ्तार
- संघर्ष और मेहनत लाई रंग : सब्जी बेचकर की पढ़ाई अब टॉप 10 में बनाई जगह, जानिए कौन है चेतू साहू
