लुधियाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अशोक नगर, खजूर चौक, सलेम टाबरी के निवासी कंवरपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के एक और साथी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
डीसीपी शुभम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चिट्टा (हेरोइन) पीने का आदी था। उसे वाघा बॉर्डर से दो किलोमीटर आगे एक व्यक्ति हेरोइन लाकर देता था, जिसे वह विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने सलेम टाबरी इलाके में खजूर चौक के पास से आरोपी कंवरपाल को गिरफ्तार किया। उस समय उसके पास से 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसके घर में और भी हेरोइन रखी हुई है।

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 4 किलो 755 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है। मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है कि यह हेरोइन कहां और किन स्थानों पर सप्लाई की जा रही थी और इस धंधे में आरोपी के और कौन-कौन से साथी शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
- अंबाला इंडस्ट्रियल एरिया में बारिश से बचाव के लिए मंत्री अनिल विज ने किया कंक्रीट दीवारों का शुभारंभ,नहीं होगा जलभराव
- Rajasthan News: अजमेर में सिस्टम से हारा पिता; एसपी ऑफिस में खुद पर डाला डीजल, बेटी की मौत के बाद न्याय के लिए भटक रहा परिवार, पुलिस के फूले हाथ-पांव
- छात्रसंघ चुनाव पर सरकार का रुख साफ: उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा बोले- इस विषय पर अभी कोई विचार नहीं, ना ही कोई संभावना
- श्री आनंदपुर साहिब में हेरिटेज स्ट्रीट प्रोजेक्ट रद्द: SGPC के ऐतराज के बाद सरकार का यू-टर्न, बैंस बोले- अब जनता करेगी फैसला
- Assam, Keralam, Puducherry Election Voting : तीनों राज्यों में वोटिंग खत्म, शाम 5 बजे तक असम-84.42%, केरल-75.01% और पुडुच्चेरी-86.92% मतदान ; EVM-VVPAT सील

