लुधियाना पुलिस ने एक नशा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 5 किलो 10 ग्राम हेरोइन बरामद की है। इस मामले में पुलिस ने अशोक नगर, खजूर चौक, सलेम टाबरी के निवासी कंवरपाल सिंह के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी के एक और साथी को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
डीसीपी शुभम अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आरोपी चिट्टा (हेरोइन) पीने का आदी था। उसे वाघा बॉर्डर से दो किलोमीटर आगे एक व्यक्ति हेरोइन लाकर देता था, जिसे वह विभिन्न स्थानों पर सप्लाई करता था। पुलिस ने सलेम टाबरी इलाके में खजूर चौक के पास से आरोपी कंवरपाल को गिरफ्तार किया। उस समय उसके पास से 210 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ के दौरान उसने खुलासा किया कि उसके घर में और भी हेरोइन रखी हुई है।

पुलिस ने आरोपी के घर की तलाशी के दौरान 4 किलो 755 ग्राम हेरोइन बरामद की। पुलिस के अनुसार, बरामद हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये है। मामले में पुलिस गहराई से जांच कर रही है कि यह हेरोइन कहां और किन स्थानों पर सप्लाई की जा रही थी और इस धंधे में आरोपी के और कौन-कौन से साथी शामिल हैं। पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करेगी।
- ठगी की रकम में खेल करने वाले 4 सिपाही सेवा से बर्खास्त, मोतिहारी पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई
- नकल के आरोप के बाद 12वीं की छात्रा ने की आत्महत्या: हॉस्टल के कमरे में लगाई फांसी, शव सड़क पर रख परिजनों और छात्रों ने लगाया चक्काजाम
- Paytm Share Price : UPI MDR के ऐलान के बाद Paytm और One Mobikwik के शेयरों में तेजी, जानिए ब्रोकरेज की राय
- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज का बिहार दौरा, बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण और पीड़ितों से संवाद
- UPI पर चार्ज से किसकी भरेगी तिजोरी? PhonePe-GPay और बैंकों में कैसे बंटेगा पैसा, जानिए 10 हजार ट्रांजैक्शन पर कैसे कटेगी जेब ?



