किसान नेता डल्लेवाल को अस्पताल में भर्ती करवाने के लिए सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को आदेश दिए हैं। सुप्रीम कोर्ट ने पंजाब सरकार को 31 दिसंबर से पहले डल्लेवाल की सेहत को ध्यान रखते हुए अस्थाई अस्पताल में शिफ्ट करने के लिए कहा है। अनशन पर बैठे किसान नेता की लगातार सेहत खराब हो रही है, लेकिन वह अब भी अपनी मांग को पूरा करवाने के लिए लगे हुए हैं।
लगातार सुप्रीम कोर्ट से कहा जा रहा है कि किसान नेता की सेहत को लेकर गंभीरता बरती जाए लेकिन ऐसा हो नहीं रहा है। अगर ऐसा न हुआ है तो पंजाब के डीजीपी के खिलाफ अवमानना का केस चल सकता है।

35 दिन से आमरण अनशन पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल को पंजाब सरकार अस्पताल में भर्ती कराने के लिए जद्दोजेहद कर रही है। इसे लेकर एडीजीपी जसकरण सिंह की अगुवाई में पुलिस की टीम खन्नौरी बॉर्डर पहुंची है। इसी के साथ पटियाला रेजंज के डीआईजी मनदीप सिद्धू और एसएसपी नानक सिंह भी मौजूद हैं।
- CG Bird Flu : एम्स से विशेषज्ञों की टीम पहुंची बिलासपुर, 10 किमी तक के गांवों में होगी जांच, रोकथाम उपायों की करेगी समीक्षा
- देखिए स्वास्थ्य मंत्री जी… लोरमी मातृ-शिशु अस्पताल की लापरवाही, मोबाइल टॉर्च की रोशनी में हुई डिलीवरी, देखें VIDEO
- कलेक्टर का व्हाट्सएप हैक, हैकर ने फोन से अफसरों को भेजे ऐसे मैसेज, मचा हड़कंप
- ‘BJP खाली सिलेण्डर तो दे सकती है लेकिन…’, अखिलेश ने भाजपा सरकार पर साधा निशाना, कहा- जिस समय चुनाव खत्म हो जाएगा डीजल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ जाएगी
- PM मोदी को धोखा देंगे चिराग पासवान! पार्टी ने यूपी में सभी 403 सीटों पर किया चुनाव लड़ने का ऐलान

