Rajasthan Weather: राजस्थान में दिसंबर के दूसरे सप्ताह से सक्रिय हुए दो पश्चिमी विक्षोभ (Western Disturbance) के कारण प्रदेश का मौसम ठंडा बना हुआ है। बारिश, ओलावृष्टि और कोहरे की चादर ने कई जिलों को अपनी गिरफ्त में ले लिया है। सर्द हवाओं और शीतलहर के प्रभाव से सुबह और शाम लोग ठिठुरते नजर आ रहे हैं। शुक्रवार को राजधानी जयपुर भी कोहरे और ठंडी हवाओं से प्रभावित रहा।

वनस्थली बना सबसे ठंडा इलाका
पिछले 24 घंटों में राजस्थान में घना से बहुत घना कोहरा छाया रहा। जालोर सबसे गर्म और वनस्थली सबसे ठंडा रहा, जहां अधिकतम तापमान 30.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.8 डिग्री दर्ज किया गया।
मुख्य जिलों का न्यूनतम तापमान
अलवर: 6.2 डिग्री
जयपुर: 8.8 डिग्री
कोटा: 18.5 डिग्री
चित्तौड़गढ़: 6.5 डिग्री
धौलपुर: 7.2 डिग्री
जैसलमेर: 8.5 डिग्री
गंगानगर: 6.1 डिग्री
बीकानेर: 9.1 डिग्री
चूरू: 6.8 डिग्री
दौसा: 6.8 डिग्री
माउंट आबू: 6 डिग्री
मौसम में जल्द सुधार की संभावना
मौसम विभाग (IMD) के अनुसार, फिलहाल प्रदेश में किसी भी जिले में शीतलहर का अलर्ट जारी नहीं किया गया है। अगले पांच दिनों में न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी की संभावना है। एक सप्ताह बाद मौसम फिर से बदल सकता है।
सीएम ने सावधानी बरतने की अपील की
प्रदेश में ठंड के बढ़ते प्रकोप को देखते हुए सीएम भजनलाल ने भी लोगों से कड़ाके की ठंड से खुद को बचाने की अपील की है। उन्होंने यह भी कहा है कि सरकार की ओर से जो भी एडवाइजरी जारी की जा रही है उसका पालन करना जरूरी है ताकि ठंड से बचा जा सके। उन्होंने आगे कहा कि इस सर्दी में अपना और अपने परिवार का खास ख्याल रखें। शरीर का तापमान बनाए रखने के लिए गर्म पेय पदार्थ पिएं और गर्म कपड़े पहनें।
पढ़ें ये खबरें
- Bihar Top News Today: नई सरकार का काउंटडाउन शुरू! ‘खजाना खाली कर गए नीतीश’, लालू को बड़ा झटका
- CG News : गैस सिलेंडर के पाइप फटने से लगी आग, खाना पका रही तीन महिलाएं झुलसीं
- MP TOP NEWS TODAY: मोहन कैबिनेट का फैसला, खंडवा में मालगाड़ी से LPG रिसाव, पाकिस्तान पहुंचा भोपाल का गिद्ध, TI पर विधवा से दुष्कर्म का आरोप, जीतू पटवारी को पुलिस ने रोका, दिग्विजय से मिले पीसीसी चीफ, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- Noida Employee Protest: CM योगी के निर्देश पर हाई-पावर कमेटी पहुंची नोएडा, स्थानीय अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से की बात, सामान्य स्थिति बहाल करने की कोशिश
- Today’s Top News : हनीट्रैप से भांजे ने मामा के बेटे को किया किडनैप, दीवार गिरने से मासूम की मौत, लोक सेवा केंद्र की आड़ में साइबर फ्रॉड रैकेट का खुलासा, रेत माफियाओं ने वन अमले पर किया हमला, IPL सट्टा रैकेट का भंडाफोड़…समेत पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें

