Rajasthan News: कभी-कभी सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले सुरक्षाकर्मी ही असुरक्षा का कारण बन जाते हैं, और ऐसा ही एक मामले में राजस्थान से एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है।

सवाई माधोपुर RPF थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसमें वह एक महिला यात्री से दुर्व्यवहार करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा गया कि हेड कॉन्स्टेबल ट्रेन के जनरल कोच में महिला यात्री को थप्पड़ मारते और गाली-गलौज करते हैं।
यह घटना 14 जनवरी की है, जब रणथंभौर एक्सप्रेस इंटरसिटी ट्रेन के जनरल कोच में चेन पुलिंग की गई थी। हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश इस घटना की जानकारी लेने के लिए जनरल कोच में पहुंचे, जहां महिला, पुरुष और उनकी बच्ची से टिकट और चेन पुलिंग का कारण पूछा गया। इस दौरान विवाद हो गया, और जैसे ही ट्रेन चलने लगी, महिला यात्री ने कार्रवाई से बचने के लिए हेड कॉन्स्टेबल के पैर पकड़ लिए। आवेश में आकर हेड कॉन्स्टेबल ने महिला को थप्पड़ मार दिया और ट्रेन से उतर गए।
वीडियो वायरल होने पर हुई कार्रवाई
इस घटना का वीडियो एक अन्य यात्री ने बनाकर सोशल मीडिया पर शेयर किया और रेल मंत्री को टैग कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद कोटा रेल मंडल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हेड कॉन्स्टेबल ओम प्रकाश को सस्पेंड कर दिया।
पढ़ें ये खबरें
- ध्यान दें! कुम्हारी खारुन ब्रिज एक अप्रैल से महीनेभर के लिए रहेगा बंद, आने-जाने वालों के लिए रूट डायवर्सन प्लान तैयार…
- MP में हथियारों की तस्करी का बड़ा खुलासा: 10 पिस्टल-13 मैगजीन और जिंदा कारतूस के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार, यहां होने वाली थी सप्लाई
- अंजलि मुंडा ने रचा इतिहास, बनीं खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 की पहली महिला स्वर्ण पदक विजेता
- अस्पताल ले जाने के बहाने मेरे… कॉलेज छात्रा ने प्रोफेसर पर लगाए गंभीर आरोप, हाथ की नस काट कर की आत्महत्या की कोशिश
- बड़ी खबर : IPS रतन लाल डांगी निलंबित, आपत्तिजनक फोटो वायरल होने पर राज्य सरकार ने की कार्रवाई
