Rajasthan Suicide: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मंगलवार देर शाम एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरसी मीणा के रूप में हुई है, जो एक साल बाद रिटायर होने वाले थे। अप्रैल में उनकी बेटी की शादी तय थी। आरपीएफ ने नरसी का शव रिकॉर्ड रूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया।

छुट्टी ना मिलने से था परेशान
पुलिस के मुताबिक, नरसी मीणा कई दिनों से छुट्टी के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर वह काफी चिंतित थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि छुट्टी न मिलने और काम के दबाव के कारण वे मानसिक तनाव झेल रहे थे।
जेब में मिला सुसाइड नोट
जांच के दौरान पुलिस को नरसी मीणा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें उन्होंने लिखा, “वर्कलोड बहुत ज्यादा है। चुनाव का काम सौंप दिया गया है। छुट्टी नहीं मिल रही है। बेटियों की शादी करनी है, लेकिन परेशान हूं।”
नरसी मीणा सोमवार को ऑफिस पहुंचे थे और अपनी डेस्क पर मोबाइल और टिफिन छोड़कर चले गए। लंच के समय तक वापस न लौटने पर सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें रिकॉर्ड रूम की तरफ जाते हुए देखा गया था। जब वहां पहुंचे तो नरसी मीणा का शव फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जयपुरिया अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।
पढ़ें ये खबरें
- नागलवाड़ी किसान कैबिनेट के फैसलेः प्राकृतिक खेती का मास्टर ट्रेनर बनाने 25 किसानों को प्रशिक्षण के लिए भेजेंगे, किसान कल्याण के लिए 27,746 करोड़ होंगे खर्च
- तीसरी मंजिल से कूदकर महिला ने किया सुसाइड: पति से विवाद के बाद उठाया आत्मघाती कदम, वजह जान रह जाएंगे हैरान
- Holi 2026 : होली के लिए बनायें लच्छेदार केसरिया रबड़ी कुल्फी, रंगों के बीच सबको खिलाएं कुल्फी …
- ‘सौहार्द और सामाजिक समरसता का प्रतीक…’, होली मिलन समारोह में शामिल हुए CM धामी, कहा- यह पर्व सभी को एक सूत्र में पिरोने का देता है संदेश
- बिहार में राज्यसभा चुनाव को लेकर बड़ी राजनीतिक हलचल, उपेंद्र कुशवाहा को भाजपा आलाकमान ने बुलाया दिल्ली, बीजेपी के साथ विलय की अटकलें तेज


