Rajasthan Suicide: राजस्थान की राजधानी जयपुर स्थित उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में मंगलवार देर शाम एक कर्मचारी ने आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान नरसी मीणा के रूप में हुई है, जो एक साल बाद रिटायर होने वाले थे। अप्रैल में उनकी बेटी की शादी तय थी। आरपीएफ ने नरसी का शव रिकॉर्ड रूम में फांसी के फंदे पर लटका हुआ पाया।

छुट्टी ना मिलने से था परेशान
पुलिस के मुताबिक, नरसी मीणा कई दिनों से छुट्टी के लिए आवेदन कर रहे थे, लेकिन स्वीकृति नहीं मिली। बेटी की शादी की तैयारियों को लेकर वह काफी चिंतित थे। शुरुआती जांच में पता चला है कि छुट्टी न मिलने और काम के दबाव के कारण वे मानसिक तनाव झेल रहे थे।
जेब में मिला सुसाइड नोट
जांच के दौरान पुलिस को नरसी मीणा की जेब से एक सुसाइड नोट मिला। उसमें उन्होंने लिखा, “वर्कलोड बहुत ज्यादा है। चुनाव का काम सौंप दिया गया है। छुट्टी नहीं मिल रही है। बेटियों की शादी करनी है, लेकिन परेशान हूं।”
नरसी मीणा सोमवार को ऑफिस पहुंचे थे और अपनी डेस्क पर मोबाइल और टिफिन छोड़कर चले गए। लंच के समय तक वापस न लौटने पर सहकर्मियों ने उनकी तलाश शुरू की। एक कर्मचारी ने बताया कि उन्हें रिकॉर्ड रूम की तरफ जाते हुए देखा गया था। जब वहां पहुंचे तो नरसी मीणा का शव फंदे पर लटका मिला।
घटना की सूचना पर जवाहर सर्किल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को जयपुरिया अस्पताल भिजवाया, जहां पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है ताकि आत्महत्या के सही कारणों का पता चल सके।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

