पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बजट पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी नीत केंद्र सरकार द्वारा पेश बजट में एक बार फिर पंजाब को नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में कहा, कि केंद्र सरकार ने पंजाब के किसानों और युवाओं को कुछ भी नहीं दिया है। मुख्यमंत्री ने फसलों के लिए न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) या राज्य के उद्योग के लिए कोई पैकेज घोषित नहीं करने के लिए केंद्र की आलोचना की हैं।
शनिवार को केंद्रीय बजट पर निराशा व्यक्त करते हुए दावा किया कि सीमावर्ती राज्य को एक बार फिर अनदेखा किया गया है और उसे कुछ भी नहीं दिया गया है। आम आदमी पार्टी (आप) नेता ने इसे चुनावी बजट बताते हुए कहा कि इसमें केवल बिहार के लिए घोषणाएं की गई हैं। केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शनिवार को संसद में अपना आठवां बजट पेश किया।

उन्होंने कहा, कि केंद्र ने न तो किसानों को उनकी फसलों पर एमएसपी दी है और न ही राज्य को किसी उद्योग के लिए कोई पैकेज दिया है। पंजाब को ऐसा कुछ भी नहीं दिया गया है जिससे उसकी अर्थव्यवस्था और भविष्य में सुधार हो सके। सीएम मान ने कहा, कि यह बजट चुनावी बजट है, जिसमें केवल बिहार राज्य के लिए घोषणाएं हैं। उन्होंने कहा कि एक बार फिर केंद्र ने बजट में पंजाब और पंजाबियों के साथ सौतेला व्यवहार किया है। उन्होंने कहा, कि लेकिन हम पंजाब को अपने पैरों पर खड़ा करेंगे।
- Big News : चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर इंडिगो फ्लाइट में पावर बैंक ब्लास्ट, लैंडिंग के बाद मची अफरा-तफरी; यात्री घायल
- उपायुक्त अखिल पिलानी ने राजीव गांधी खेल स्टेडियम का किया निरीक्षण, खिलाड़ियों से किया संवाद
- Exam Pressure: नागपुर में IIIT छात्र ने 9वीं मंजिल से लगाई छलांग, नाराज छात्रों ने कैंपस में विरोध प्रदर्शन किया
- MP Cabinet: एमपी के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत, जानें सीएम डॉ. मोहन के अहम फैसले
- धार भोजशाला केस में ASI की रिपोर्ट से बड़ा दावाः ‘मंदिर तोड़कर बनाई गई मस्जिद’, हाईकोर्ट में रखे सबूत

