अजय सैनी, भिवानी. प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस के अवसर पर शहर में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए गए। राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के तहत विभिन्न विभागों में भी कार्यक्रम आयोजित किए गए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग कैंपस में आशीर्वाद का दीया कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने एक-दूसरे का मुंह मीठा करवाकर खुशियां बांटीं और प्रधानमंत्री के दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। मोदी विकास मंच द्वारा भी प्रधानमंत्री कि जन्मदिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर के काट गया और मोदी मोदी के
के गगनभेदी नारों से पंडाल गूंज उठा। जन्मोत्सव आयोजन कमेटी के अध्यक्ष मनीष बंसल ने अतिथियों का स्वागत करते हुए बताया कि वे वर्ष 2015 से निरंतर प्रधानमंत्री का जन्मोत्सव मना रहे हैं।

पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले की सभी गौशालाओं में एक साथ पशु स्वास्थ्य कैंप, हवन और दीये जलाने का एक अनूठा रिकॉर्ड कायम किया गया है। इस बहुआयामी अभियान के माध्यम से न केवल गौवंश के स्वास्थ्य की सुरक्षा सुनिश्चित की गई, बल्कि पर्यावरण शुद्धि और सामाजिक चेतना का भी संदेश दिया गया.