Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में एमबीबीएस के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह कोटा मेडिकल कॉलेज के 28 वर्षीय छात्र सुनील बैरवा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता के सपने को पूरा नहीं कर पा रहा था और उनसे माफी चाहता है।

पुलिस जांच में सामने आई जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार, सुनील बैरवा बस्सी का रहने वाला था और कोटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।
महावीर नगर सीआई रमेश कविया ने बताया कि सुनील हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। बुधवार को जब वह दिनभर नजर नहीं आया तो हॉस्टल के अन्य छात्रों को शक हुआ। रात में उसके साथियों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
परिवार को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतक छात्र के परिवार को सूचना देकर कोटा बुलाया है। परिजनों के आने के बाद उनकी सहमति से पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव सौंपा जाएगा। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुनील ने लिखा,
“मैं माता-पिता का सपना पूरा नहीं कर पा रहा हूं। मुझसे यह सब नहीं हो पा रहा है, इसलिए माफी चाहता हूं।” पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और छात्र के दोस्तों, हॉस्टल स्टाफ और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- देवभूमि उत्तराखण्ड की आध्यात्मिक पहचान, सांस्कृतिक विरासत और सनातन परंपराओं को अक्षुण्ण बनाए रखना सबकी जिम्मेदारी- धामी
- BRICS Summit 2026: इंदौर करेगा Agriculture Group की मेजबानी, 21 देशों के कृषि मंत्री, विशेषज्ञ और वरिष्ठ अधिकारी होंगे शामिल
- एरका चेकपोस्ट पर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, बोलेरो से 240 लीटर स्प्रिट जब्त, दो तस्कर गिरफ्तार
- Sachin Pilot का बड़ा दावा: 5 राज्यों के चुनाव नतीजों से पहले भीलवाड़ा में बोले पायलट- बनेगी हमारी सरकार
- चीन की चेतावनी के आगे झुका पाकिस्तान, गधे के मांस के निर्यात को दी मंजूरी ; शहबाज ने खुद संभाला मामला

