Rajasthan News: राजस्थान के कोटा में एमबीबीएस के एक छात्र द्वारा आत्महत्या किए जाने की खबर सामने आ रही है। गुरुवार सुबह कोटा मेडिकल कॉलेज के 28 वर्षीय छात्र सुनील बैरवा ने अपने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें उसने लिखा कि वह अपने माता-पिता के सपने को पूरा नहीं कर पा रहा था और उनसे माफी चाहता है।

पुलिस जांच में सामने आई जानकारी
घटना की सूचना मिलते ही महावीर नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया। पुलिस के अनुसार, सुनील बैरवा बस्सी का रहने वाला था और कोटा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा था।
महावीर नगर सीआई रमेश कविया ने बताया कि सुनील हॉस्टल के कमरे में अकेला रहता था। बुधवार को जब वह दिनभर नजर नहीं आया तो हॉस्टल के अन्य छात्रों को शक हुआ। रात में उसके साथियों ने कमरे की खिड़की से झांककर देखा तो वह फंदे से लटका मिला। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया।
परिवार को दी गई सूचना
पुलिस ने मृतक छात्र के परिवार को सूचना देकर कोटा बुलाया है। परिजनों के आने के बाद उनकी सहमति से पोस्टमार्टम किया जाएगा और शव सौंपा जाएगा। पुलिस को उसके कमरे से सुसाइड नोट मिला है, जिसमें सुनील ने लिखा,
“मैं माता-पिता का सपना पूरा नहीं कर पा रहा हूं। मुझसे यह सब नहीं हो पा रहा है, इसलिए माफी चाहता हूं।” पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और छात्र के दोस्तों, हॉस्टल स्टाफ और कॉलेज प्रशासन से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
पढ़ें ये खबरें
- रुद्रपुर पहुंची कांग्रेस की ‘न्याय यात्रा’: कुमारी सैलजा संग जुटे दिग्गज, गंभीर आरोपों से गरमाई प्रदेश की राजनीति
- 8वीं मंजिल से गिरने से युवती की मौत, नोएडा से बॉयफ्रेंड के साथ आई थी इंदौर, युवक हिरासत में
- काशी पहुंचे रक्षा मंत्री: संकट मोचन दरबार में माथा टेक मांगी मन्नत, तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल
- केन-बेतवा लिंक परियोजना के विस्थापितो ने घेरा पन्ना कलेक्ट्रेट, उमंग सिंघार ने उठाया मुआवजे का मुद्दा
- पुलिस की तत्परता से 12 घंटे में मिली लापता दो सगी बहनें, मां की आंखों में छलके खुशी के आंसू

