TMC Leader Prasenjit Saha Arrested: पश्चिम बंगाल (West Bengal) में 15 साल तक सत्ता पर काबिज रहने के दौरान ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की पार्टी टीएमसी के नेताओं ने किस तरह भ्रष्टाचार का नंगा नाच किया है वो सत्ता परिवर्तन के बाद सामने आ रहा है। बंगाल की बीजेपी सरकार भ्रष्टाचारी टीएमसी नेताओं और कब्जाधारियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई कर रही है। सीएम सुवेंदु सरकार की पुलिस ने एक और भ्रष्टाचारी टीएमसी नेता को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उत्तर 24 परगना (North 24 Parganas) जिले से टीएमसी नेता प्रसेनजीत साहा गिरफ्तार किया है। पूर्व सत्ताधारी पार्टी TMC के दिग्गज नेता और बांदीपुर ग्राम पंचायत के उप-प्रधान प्रसेनजीत साहा ₹4000 मंथली सैलरी होने के बावजूद बेशुमार दौलत का मालिक है। इसने आलीशान महलनुमा घर बना रखा है, जो शीशमहल से कम नहीं है।

टीएमसी नेता प्रसेनजीत साहा के शीशमहल की तरह दिखने वाले घर का वीडियो बीजेपी ने जारी किया है। बीजेपी ने वीडियो जारी करते हुए लिखा- यह TMC पंचायत के डिप्टी चीफ का घर है।

बीजेपी ने आगे लिखा कि- बांदीपुर पंचायत के डिप्टी चीफ प्रसेनजीत साहा को राहरा पुलिस ने धमकी और एक्सटॉर्शन के आरोपों के सिलसिले में गिरफ्तार किया है। तृणमूल कांग्रेस सरकार के दौरान, उनके खिलाफ अलग-अलग इलाकों से एक्सटॉर्शन और डराने-धमकाने के कई आरोप सामने आए थे। इन शिकायतों पर कार्रवाई करते हुए, राहरा पुलिस ने आखिरकार उन्हें गिरफ्तार कर लिया। यह TMC के जमीनी लीडरशिप मॉडल की सच्चाई है, जो डर, धमकी और कथित एक्सटॉर्शन पर बनी सत्ता है।

बता दें कि प्रसेनजीत साहा उत्तर 24 परगना के खरदह विधानसभा क्षेत्र के रसूखदार टीएमसी नेता है। प्रसेनजीत पर जबरन वसूली करने, लोगों को धमकाने और अवैध तरीके से अकूत संपत्ति जमा करने के बेहद गंभीर आरोप हैं। प्रसेनजीत ने इलाके में एक बेहद आलीशान महल जैसा घर बनाया है। प्रसेनजीत ने अपने इस लीशान महल जैसे घर का नाम ‘पी गैलेक्सी हाउस’ रखा है। बंगाल में सत्ता परिवर्तन के बाद इन जैसे घूसखोर और भ्रष्टाचारी नेताओं के खिलाफ आवाज बुलंद कर रहे हैं। इसी के तहत इसके आलीशान महल नुमा घर का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

प्रसेनजीत साहा पर क्या-क्या आरोप लगे हैं

प्रसेनजीत पर आरोप है कि वो पंचायत उप-प्रधान के अपने पद के रौब में अक्सर लोगों को डराने-धमकाने और अवैध वसूली करता रहा है। इसके अलावा, बताया जा रहा है कि कल्याणी एक्सप्रेसवे के किनारे जो बड़े-बड़े वेटलैंड्स थे, प्रसेनजीत ने उन्हें अवैध रूप से मिट्टी से भरवा दिया। इसके बाद उन्होंने इस सूखी जमीन को बहुत ऊंचे और मनमाने दामों पर बाजार में बेच दिया।

TMC नेता सुजीत साहा और अजीत साहा भी गिरफ्तार

बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले में ही पुलिस ने एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए साहा ब्रदर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने माछलंदापुर इलाके में TMC नेता सुजीत साहा और उसके भाई अजीत साहा को वसूली व 2021 चुनाव बाद हुई हिंसा के आरोप में गिरफ्तार किया है। दोनों के पास से 27 लाख रुपये कैश बरामद हुए है। जबकि उसके निजी खेत से 3 डबल बैरल गन और भारी मात्रा में कारतूस भी जब्त किया है।

पुलिस ने बुधवार रात टीएमसी नेता सुजीत साहा, उनके बड़े भाई अजीत साहा को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तारी के तुरंत बाद जब पुलिस ने इनके पास छानबीन की, तो दोनों भाइयों के पास से 27 लाख रुपये कैश बरामद हुए ते। साथ ही हथियार, कारतूस और विदेशी शराब भी जब्त किया गया था।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m