BJP Minority Morcha President Jamal Siddiqui Death Threat: बीजेपी अल्पसंख्यक मोर्चा अध्यक्ष जमाल सिद्दीकी को जान से मारने की धमकी दी गई है। व्हाट्सएप मैसेज कर जमाल सिद्दीकी और उनके परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई है। मैसेज करने वाले ने एक करोड़ की फिरौती की डिमांड करते हुए कहा कि पैसे नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी है। मैसेज में राहुल गांधी के नाम का भी जिक्र है। मैसेज में बम विस्फोटों और वरिष्ठ नेओं की टारगेट किलिंग्स का भी जिक्र किया गया है।

बीजेपी नेता ने इस मामले में नागपुर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। धमकी भरे संदेश 25 से 27 मई के बीच मोबाइल नंबर-8899162823 से भेजे गए थे। सिद्दीकी ने पुलिस को कई व्हाट्सएप स्क्रीनशॉट, चैट लॉग और अन्य डिजिटल सबूत सौंपे हैं। पुलिस एफआईआर दर्ज कर जांच में जुट गई है।

एफआईआर के अनुसार, अज्ञात आरोपियों ने यूपीआई और बैंक ट्रांसफर के माध्यम से 50 लाख रुपए से लेकर 1 करोड़ रुपए तक की रकम की मांग की है। मैसेज भेजने वाले ने पैसे नहीं देने पर सिद्दीकी और उनके परिवार के सदस्यों को जान से मारने की धमकी दी है। मैसेज में बम विस्फोटों और वरिष्ठ नेताओं की टारगेट किलिंग्स का भी जिक्र है।

मैसेज में राहुल, प्रियंका, खरगे और सचिन पायलट का भी नाम
मैसेज में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी वाड्रा, सचिन पायलट और मल्लिकार्जुन खरगे समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं के नाम का भी जिक्र है।

इन धाराओं में एफआईआर दर्ज

नागपुर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 308(5), 351(2) और 351(3) के तहत आपराधिक धमकी और जबरन वसूली के साथ-साथ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66(डी) के तहत मामला दर्ज किया है। मोबाइल नंबर के स्रोत का पता लगाने और कॉल रिकॉर्ड विश्लेषण, आईपी एड्रेस ट्रैकिंग और साइबर फोरेंसिक जांच के माध्यम से आरोपी की पहचान करने में जुट गई है।

पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m