मुंबई और आसपास के इलाकों में शनिवार (30 मई) से CNG उपभोक्ताओं को ज्यादा कीमत चुकानी होगी. CNG की खुदरा बिक्री कीमत में 2 प्रति किलोग्राम की बढ़ोतरी की गई है और घरेलू पाइप नेचुरल गैस में 50 पैसे SCM की बढ़ोतरी की गई है. नई कीमतें 29-30 मई की आधी रात से ही सक्रिय हो गयी है। कीमत बढ़ते ही CNG का खुदरा दाम 84 रुपये प्रति किलोग्राम से बढ़कर 86 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गयी है।
इस बढ़ी हुई कीमत का सबसे ज्यादा असर निजी वाहन चालकों, टैक्सी, ऑटो रिक्शा और व्यावसायिक वाहनों पर पड़ सकता है. सभी डीलरों को बढ़ी हुई मूल्य की जानकारी देने के निर्देश दिए गए हैं.
महानगर गैस लिमिटेड की इस बढ़ोतरी से मुंबई और आसपास के इलाकों में इस्तेमाल करनेवालों को अब ज्यादा कीमत देकर उपभोग करना पड़ेगा, जिससे की आम जनजीवन में इसका असर बहुत ज्यादा पड़ने वाला है। महानगर गैस लिमिटेड के मुताबिक इस बढ़ोतरी का मेन कारण गैस खरीद लागत में अचानक हुई तेज़ी है.

मुंबई, ठाणे, नवी मुंबई और आस-पास के इलाकों में अब CNG का दाम 84 रुपये से बढ़कर 86 रुपये प्रतिकिलोग्राम और घरेलू पाइप नेचुरल गैस की कीमत 50 पैसे प्रति स्टैंडर्ड क्यूबिक मीटर से बढ़कर 52 रुपये प्रति SCM हो गया. बढ़ी हुई दरें आज 29-30 मई की आधी रात से ही सक्रिय हो गयी है.
महंगाई का एक और बड़ा झटका लगते हुए महज 17 दिनों के भीतर फिर से 2 रुपये की बढ़ोतरी हुई है। इस बढ़ोतरी का असर मुंबई के करीब 2.80 लाख ऑटो रिक्शा सहित करीब 12 लाख CNG वाहनों पर पड़ेगा. मुंबई के रिक्शा यूनियन नेता कुरियन का कहना है कि किराया बढ़ाने की बहुत ज्यादा जरूरत थी. थम्पी कुरियन के अनुसार बेस किराए में 1 रुपए 12 पैसे प्रति किलोमीटर की बढ़ोतरी होनी चाहिए.
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

