Rajasthan News: राजस्थान के सीकर जिले के नीम का थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक निर्दयी पिता ने अपनी 5 महीने की जुड़वां बेटियों को जमीन पर पटककर मार डाला और उनके शवों को घर से करीब दो किलोमीटर दूर एक खाली भूखंड में दफना दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बेटे की चाहत में बना हत्यारा
पुलिस के मुताबिक, आरोपी अशोक यादव बेटा चाहता था और इसी को लेकर गुरुवार रात पत्नी अनीता से उसका झगड़ा हुआ था। दंपति की पहले से 5 साल की एक बेटी भी है। इसी बेटे की चाहत में उसने निर्दयता की सारी हदें पार कर दीं और अपनी मासूम बेटियों की जान ले ली।
घटनास्थल सील, शव बरामद
घटना की सूचना लड़कियों के मामा सुनील यादव ने कोतवाली थाना पुलिस को दी। उन्होंने बताया कि आरोपी ने दोनों बच्चियों की हत्या कर शव कलेक्ट्रेट के पास दफना दिए। सूचना मिलते ही एसडीएम राजवीर यादव और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल को सील कर दिया। शुक्रवार सुबह शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल बोर्ड को सौंप दिया गया।
पहले पत्नी को पीटा, फिर मासूमों को उतारा मौत के घाट
उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार के मुताबिक, जुड़वां बच्चियों का जन्म 4 नवंबर 2024 को हुआ था, तभी से परिवार में विवाद चल रहा था। गुरुवार रात आरोपी ने पहले अपनी पत्नी के साथ मारपीट की, फिर क्रूरता से अपनी दोनों बच्चियों को उठाकर जमीन पर पटक दिया। गंभीर रूप से घायल बच्चियों को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इसके बाद आरोपी और उसके परिजनों ने बच्चियों को दफना दिया। शवों को छिपाने के लिए उनके ऊपर पत्थर और झाड़ियां डाल दी। पुलिस ने आरोपी पिता अशोक यादव को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
पढ़ें ये खबरें
- रायपुर : टैंकर से गंदे पानी की सप्लाई के बाद निगम सख्त, ठेकेदार पर लगाया जुर्माना, सभी टैंकर संचालकों को दी चेतावनी
- अयोध्या में तैयार हो रहा उत्तराखंडवासियों का ठिकाना, श्रीराम मंदिर से होगी इतनी दूरी
- लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई: महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक को 4 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा, नियुक्ति के लिए मांगे थे 50 हजार
- मौत के सफर पर तीन दोस्त : दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर कार ने बाइक को रौंदा, 3 की मौत
- IPL 2026 RCB vs GT : बेंगलुरु की शानदार जीत, गुजरात को 5 विकेट से हराया; कोहली ने बनाए 81 रन, पडीक्कल की फिफ्टी
