ग्रेनेड मामले में अपने बयान के कारण फंसे बाजवा ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उन्होंने आज पूछताछ में जाने के पहले ही हाईकोट में गुहार लगाई है।
हाईकोर्ट में बाजवा ने एफ.आई.आर. रद्द करने की याचिका दायर की गई है। जिस पर कल कोर्ट में सुनवाई की जाएगी। वहीं बता दें कि आज कांग्रेस की ओर से एफ.आई.आर. के खिलाफ हल्ला बोला जाना है। वहीं सी.एम. ने भी 32 बम वाले बयान पर प्रताप बाजवा पर सवालों की झड़ी लगा दी। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उक्त बयान दहशत फैलाने के उद्देश्य से दिया गया है तो सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
आपको बता दें कि कल भी बाजवा को पूछताछ के लिए बुलाया गया था पर वह नहीं गए और आज हाईकोर्ट का रुख किया है। आपको बता दें कि बाजवा ने एक चैनल को दिए इंटरव्यू के दौरान कहा था कि पंजाब में 50 ग्रेनेड आए थे, जिसमें 18 इस्तेमाल हुए हैं और 32 अभी बाकी हैं। जिसके बाद इसी सिलसिले में पुलिस उनके घर पर पहुंची थी।
- ZIM vs WI T20 WC 2026 : सुपर-8 में वेस्टइंडीज की पहली जीत, जिम्बाब्वे को 107 रन से हराया, गुडाकेश मोती ने 4 विकेट
- जिसने पाला उसे ही काट डाला, बेटे ने किया बाप का मर्डर, फिर शव के किए कई टुकड़े
- MP TOP NEWS TODAY: एक अप्रैल से महंगी हो जाएगी बिजली! ब्यूटीशियन के साथ 3 लोगों ने किया रेप, सड़क हादसे में 3 की मौत, ऐतिहासिक भोजशाला को लेकर HC में अहम सुनवाई, एक क्लिक में पढ़ें सभी बड़ी खबरें
- ‘UPA सरकार में होता था बम ब्लास्ट, आज पत्थरबाजी भी खत्म’, गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, JNU में हुई झड़प पर कह दी ये बड़ी बात
- 13 साल के बच्चे की किसी से क्या दुश्मनी? सहरसा में मृतक छात्र अंकित के परिजनों से पप्पू यादव ने की मुलाकात, सरकार से की CBI जांच की मांग


