केंद्र और किसानों के बीच में लगातार कई बैठके हुई है पर सभी बेनतीजा निकली। अब इसके बाद एक बार फिर से केंद्र और किसान नेताओं की बैठक मई में होना है। इसके किए किसानों को निमंत्रण दे दिया गया है। यह बैठक चंडीगढ़ में 4 तारीख को होनी है लेकिन इन सबके बीच में किसान नेता डल्लेवाल ने बड़ा बयान दे दिया है और उन्होंने कहा है कि अगर इस बैठक में पंजाब सरकार की ओर से कोई भी प्रतिनिधि मंडल शामिल होंगे तो वह बैठक में शामिल नहीं होंगे।
इधर संयुक्त किसान मोर्चा (एसकेएम) के नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल की घोषणा के बाद अब किसान भी इसका समर्थन कर रहे हैं। पंजाब सरकार के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए तो किसान संगठनों को विवश होकर बैठक का बायकॉट करना होगा। इस संबंध में एसकेएम ने कृषि मंत्री शिवराज चौहान को पत्र भी लिखा है।

लूटे गए थे किसानों के समान
डल्लेवाल ने एक वीडियो शेयर करके कहा कि पंजाब सरकार का यह रवैया बलपूर्वक धरने को तहस-नहस करने वाला था। पुलिस ने किसान के सामान लूटा। यहां तक कि ट्रैक्टर-ट्रालियों भी चोरी कर ली गईं।
किसानों के AC, कूलर फ्रिज लूट लिए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से समूचे किसानों में व्यापक रोष है। ऐसे में वे चार मई को होने वाली बैठक में तभी शामिल होंगे, जब उसमें पंजाब सरकार के प्रतिनिधि नहीं होंगे।
- पिता बना दरिंदा… 12 साल के बेटे को उतारा मौत के घाट, बक्से में मिला शव
- CG News : कंपनियों के रेट ऑफर के बाद बढ़ सकती है शराब की कीमतें, ड्यूटी दर राजपत्र में प्रकाशित
- चलती बाइक पर रोमांस: गर्लफ्रेंड को सीने से चिपकाकर गाड़ी दौड़ाता रहा युवक, Video Viral
- ‘रफ्तार’ का कहर : हाईवा ने बाइक को मारी टक्कर, भाई की मौत, बहन गंभीर, इधर ट्रक ने बाइक सवार को कुचला, मौके पर मौत
- सरकारी बंगले पर सियासी संग्राम, सामान गायब? तेज प्रताप और मंत्री लखेंद्र पासवान आमने-सामने


