ऑपरेशन सिंदूर के बाद अब पंजाब में हाई अलर्ट में है। सीमा से सटे स्थानों को बेहद कड़ी सुरक्षा दी जा रही है। यहां आने वाले की तलाशी की जा रही है। किसी भी तरह के संदेही नजर आने पर उन्हें तुरंत गिरफ्तार किया जा रहा है।
पंजाब के कई जिले सीमा से जुड़े हुए हैं, यही कारण है कि यहां स्कूल कालेज बंद करने का निर्देश दिया गया है। पंजाब के 4 जिलों में स्कूल बंद रहेंगे। पठानकोट, गुरदासपुर, फाजिल्का और फिरोजपुर जिलों में सुरक्षा कारणों से सभी स्कूलों को बंद कर दिया गया है।

फाजिल्का जिला प्रशासन ने विशेष आदेश जारी करते हुए कहा है कि जिले के सभी स्कूल आगामी आदेश तक बंद रहेंगे। वहीं गुरदासपुर के डिप्टी कमिश्नर ने अगले तीन दिनों तक सभी स्कूल और कॉलेज बंद रखने के आदेश जारी किए हैं। ये आदेश ऑपरेशन सिंदूर के दौरान बच्चों की सुरक्षा के लिए जारी किए गए हैं।
- पश्चिम बंगाल चुनाव में मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी का धुआंधार प्रचार, ओडिया वोटरों को साधने की कोशिश
- Punjab News: मां ने अपने बच्चे को डाला आग में, 11 दिन का नवजात बुरी तरह झुलसा…
- करनाल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध हथियार मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला
- नजफगढ़ के दिल्ली गेट के पुनरुद्धार की तैयारी, MCD करेगी संरक्षण कार्य; 1857 की लड़ाई से जुड़ा है इतिहास
- Punjab News: NRI दंपती की वीडियो से छेड़छाड़, पोस्ट अपलोड करने वाला आरोपी हैदराबाद से अरेस्ट…

