Rajasthan News: जैसलमेर के किशनघाट क्षेत्र में जोगियों के बॉस के पास जेठवाई रोड पर एक गांव में उस समय सनसनी फैल गई, जब वहां जमीन में आधा दबा हुआ बम जैसा गोला दिखाई दिया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं और सुरक्षा के लिहाज से 100 मीटर के दायरे में लोगों के आने-जाने पर पाबंदी लगा दी गई।
यह संदिग्ध वस्तु गांव के निवासी मुकेश नाथ के घर के पास मिली है। मुकेश ने बताया कि गुरुवार रात करीब 9 बजे यह वस्तु अचानक यहां गिरी। उस समय वे अपने परिवार के साथ घर के बाहर सड़क पर सो रहे थे। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस सुबह 7 बजे मौके पर पहुंची। मुकेश के अनुसार, पुलिस ने बताया कि यह गोला अभी सक्रिय है और फटा नहीं है। अभी सेना की टीम मौके पर नहीं पहुंची है, लेकिन जल्द ही सेना आएगी और इसे निष्क्रिय किया जाएगा।
जैसलमेर में रात भर गूंजे धमाकों के शोर
गौरतलब है कि गुरुवार देर रात जैसलमेर सहित राजस्थान के सीमावर्ती इलाकों में जोरदार धमाकों की आवाजें सुनाई दी थीं। बताया जा रहा है कि पाकिस्तान की ओर से ड्रोन हमले की कोशिश की गई थी। भारतीय सेना ने सतर्कता दिखाते हुए पाकिस्तान की ओर से आए ड्रोन को मार गिराया। इस घटना के बाद क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और सतर्कता बढ़ा दी गई है।
पढ़ें ये खबरें
- पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल के जन्मदिन के पोस्टर में EX CM भूपेश बघेल की फोटो गायब, BJP जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी ने कसा तंज ..
- 2 साल पहले 3 जान लेने वाले ‘गजराज’ की फिर दस्तक: बांधवगढ़ से हनुमना तक 15 दिनों का सफर, वन विभाग ने ग्रामीणों से की सतर्क रहने की अपील
- बिहार में दर्दनाक हादसा: शौचालय टंकी में दम घुटने से एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर
- अमेरिका तख्तापलट नहीं करेगा ईरान में, खामेनेई की हत्या के बाद बदला प्लान
- Rajasthan News: राजस्थान में हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद, पंजाब की बम्बिहा गैंग के गुर्गे गिरफ्तार, MP से लाए थे 11 पिस्टल


