Rajasthan News: कोटा: राजस्थान के कोटा जिले से एक दुखद और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सांडों की आपसी लड़ाई में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। यह घटना दो दिन पहले सुभाष नगर इलाके में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 85 वर्षीय देवकरण गुर्जर ने खुद को बचाने के लिए पास की दुकानों के बाहर बने 4 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश की। उन्हें लगा कि वहां वे सुरक्षित रहेंगे। लेकिन तभी एक सांड ने दूसरे को धक्का देते हुए उसी प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दिया, जिसके चलते देवकरण उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने शोर और चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहा है।
कोटा में मवेशियों का आतंक कोई नई बात नहीं है। आए दिन सांडों की लड़ाई या राहगीरों पर उनके हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार लोग घायल हो चुके हैं या जान गंवा चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर मवेशियों के इस खतरे पर कब तक लगाम लगेगी।
पढ़ें ये खबरें
- CG Accident News : तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को रौंदा, एक की मौत, इधर बारात से लौट रही कार पलटी
- श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में धूमधाम से मनाया गया जगद्गुरु आदि शंकराचार्य जी का 2533वां प्राकट्योत्सव
- SRH vs DC IPL 2026: अभिषेक शर्मा के शतक से हैदराबाद की लगातार तीसरी जीत, दिल्ली 47 रन से हारी, ईशान मलिंगा ने झटके 4 विकेट
- इंदौर में भाजपा का बड़ा संगठनात्मक मंथन: 6 राज्यों के 350 से ज्यादा कार्यकर्ता जुटेंगे, शीर्ष नेतृत्व देगा प्रशिक्षण
- फोनपे वसूली कांड से हिला शिक्षा विभाग: 260 से अधिक स्कूलों से उगाही का खुलासा, आदेश गायब, कौन है असली खिलाड़ी?
