Rajasthan News: कोटा: राजस्थान के कोटा जिले से एक दुखद और दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है, जहां दो सांडों की आपसी लड़ाई में एक 85 वर्षीय बुजुर्ग की जान चली गई। यह घटना दो दिन पहले सुभाष नगर इलाके में हुई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

घटना के वीडियो में दिख रहा है कि सड़क पर दो सांड आपस में भिड़ रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे 85 वर्षीय देवकरण गुर्जर ने खुद को बचाने के लिए पास की दुकानों के बाहर बने 4 फीट ऊंचे प्लेटफॉर्म पर चढ़ने की कोशिश की। उन्हें लगा कि वहां वे सुरक्षित रहेंगे। लेकिन तभी एक सांड ने दूसरे को धक्का देते हुए उसी प्लेटफॉर्म पर चढ़ा दिया, जिसके चलते देवकरण उसकी चपेट में आ गए और गंभीर रूप से घायल हो गए।
आसपास के लोगों ने शोर और चीख-पुकार सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर बुजुर्ग को बचाने की कोशिश की, लेकिन उनकी हालत इतनी गंभीर थी कि रविवार को उनकी मृत्यु हो गई। यह वीडियो अब लोगों के बीच चर्चा का विषय बन गया है और प्रशासन की लापरवाही पर सवाल उठा रहा है।
कोटा में मवेशियों का आतंक कोई नई बात नहीं है। आए दिन सांडों की लड़ाई या राहगीरों पर उनके हमले की घटनाएं सामने आती रहती हैं, जिनमें कई बार लोग घायल हो चुके हैं या जान गंवा चुके हैं। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासन की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए हैं कि आखिर मवेशियों के इस खतरे पर कब तक लगाम लगेगी।
पढ़ें ये खबरें
- 1 नवंबर को दिल्ली में महारैली को लेकर MP कांग्रेस का ‘मास्टर प्लान’: ग्वालियर-चंबल को बड़ा टारगेट, अलग पट्टे से होगी कार्यकर्ताओं की पहचान
- CG Constable Suicide : हसदेव नदी में आरक्षक ने लगाई छलांग, 72 घंटे बाद मिला शव
- ‘30 सेकंड में आंदोलन रुक जाएगा, बस मोदीजी से कहिए ज्ञानेश को हटाए… व्यापारियों की मांग पर राहुल गांधी का जवाब
- बिहार MLC चुनाव: काउंटिंग से पहले RJD को ‘वोट चोरी’ का डर, चुनाव आयोग के सामने रखी ये मांगें
- मरम्मत पुल की, परेशानी जनता की! बहराइच-लखनऊ हाईवे पर रोज का सफर बना मुसीबत
