ओडिशा के कंधमाल जिले से एक दिल दहला देने वाली और बेहद शर्मनाक घटना सामने आई है. यह घटना कंधमाल जिले के दारिंगबाड़ी इलाके की है, जहां एक गर्भवती महिला की मौत के बाद उसके शव को अस्पताल से घर तक कंधे पर उठाकर लाया गया। महिला का नाम सुनीमा प्रधान बताया जा रहा है, जो काजुरी पादेरी गांव के सुरेंद्र प्रधान की पत्नी थीं।
सुनीमा गर्भवती थीं और तबीयत खराब होने के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था। लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई।
मौत के बाद जब परिवार ने महिला के शव को घर ले जाने के लिए वाहन की मांग की, तो न तो उन्हें कोई एंबुलेंस मिली और न ही कोई और सरकारी सुविधा। मजबूरन, परिवार और रिश्तेदारों को मिलकर सुनीमा के शव को करीब 8 किलोमीटर तक कंधे पर उठाकर गांव लाना पड़ा।

2016 की घटना की दिलाई याद
यह घटना लोगों को 2016 की उस काले पन्ने की याद दिलाती है, जब कालाहांडी के दाना माझी ने अपनी पत्नी के शव को कंधे पर उठाकर 10 किलोमीटर तक पैदल चलकर गांव पहुंचाया था। उस वक्त भी पूरी दुनिया ने भारत के हेल्थ सिस्टम पर सवाल उठाए थे, लेकिन लगता है कि उस घटना से कुछ भी नहीं सीखा गया।
- ‘अभी तक सो रहे थे क्या?’ आईएनएस शिक्रा के पास गगनचुंबी इमारत बन कैसे गई, बॉम्बे HC की नौसेना को फटकार
- मुस्लिम कर्मचारियों को एक घंटा पहले कार्यालय छोड़ने का कोई आदेश नहीं, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विभाग ने जारी किया स्पष्टीकरण
- ‘शिक्षा मित्रों का मानदेय होगा 18 हजार…’, CM योगी का बड़ा ऐलान, कहा- 5 लाख तक कैशलेस इलाज की दी जाएगी सुविधा
- फगवाड़ा: मामूली विवाद में पत्नी गई मायके पति ने लगाई फांसी, पुलिस जांच में जुटी
- Rajasthan News: बीजेपी महिला नेता का अश्लील AI वीडियो बना ब्लैकमेल करने वाला वकील गिरफ्तार, नशीला पदार्थ पिलाने का आरोप

