मुकेश सेन, टीकमगढ़। टीकमगढ़ के डॉ. विशाल चतुर्वेदी द्वारा निर्देशित और बाबा नीम करोली के जीवन पर बनी आध्यात्मिक फिल्म ‘हनुमान’ को मध्य प्रदेश में टैक्स फ्री करने की मांग उठी है। कांग्रेस नेता, पूर्व मंत्री व वर्तमान विधायक यादवेंद्र सिंह बुंदेला ने इस संबंध में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखा है।
विधायक बुंदेला ने कहा कि बाबा नीम करोली के पावन जीवन पर आधारित इस फिल्म ने लगभग 200 करोड़ का व्यापार कर लिया है और यह देश भर में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। उन्होंने कहा कि ऐसी आध्यात्मिक और जन-भावनाओं से जुड़ी फिल्मों को प्रोत्साहन मिलना चाहिए, इसलिए राज्य सरकार को इस फिल्म को मध्य प्रदेश में तत्काल टैक्स फ्री (कर मुक्त) कर देना चाहिए।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m



