लुधियाना। पंजाब सरकार द्वारा लुधियाना के ग्रामीण इलाकों में 24311 एकड़ जमीन अधिग्रहित करने के फैसले का विरोध ग्रामीणों के साथ किसानों ने किया है।
इस निर्णय के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन की विभिन्न जत्थेबंदियों के नेताओं ने विरोध जताया है। किसान नेताओं का कहना है कि सरकार के इस फैसले के विरोध में किसान यूनियनों ने ऐलान किया है कि 9 जून को डिप्टी कमिश्नर कार्यालय, लुधियाना के बाहर धरना प्रदर्शन किया जाएगा। इसके लिए किसानों ने बड़ी रणनीति बनाई है।

आंदोलन बड़े पैमाने से किए जाने की घोषणा की गई है। आज इसके किए मीटिंग आयोजित की गई। इस दौरान प्रधान बलदेव सिंह जीरा, प्रधान बलवंत सिंह बहिरामके, प्रधान जंग सिंह, मालवा जोन प्रधान इंद्रवीर सिंह कादिया, प्रधान मलकीत सिंह आदि ने ऐलान करते हुए कहा कि पंजाब सरकार ने जो किसानों की जमीनों को धक्केशाही के साथ एक्वायर करने की योजना बनाई है, उसका किसान यूनियन डटकर विरोध करेगी और किसी भी हालत में किसानों की जमीन को एक्वायर नहीं होने दिया जाएगा।
- नगर निकाय चुनाव 2026: रेवाड़ी और धारूहेड़ा के लिए ऑब्जर्वर नियुक्त, आज नाम वापसी का अंतिम मौका
- Rewari News: विवादों के निपटारे का सुनहरा मौका, 9 मई को राष्ट्रीय लोक अदालत; चेक बाउंस मामलों की सुनवाई होगी इस दिन
- खेला होबे! राज्यसभा सांसद दिलीप राय ने मोहम्मद मोकिम और सोफिया फिरदौस से की मुलाकात
- 15 तोला सोना… 25 लाख कैश, एमपी में परिवार ने इतना दहेज लौटाकर पेश की मिसाल, दूल्हे के पिता ने कही दिल छू लेने वाली बात
- पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और महिला के ‘फेक एआई वीडियो’ पर महिला आयोग ने लिया स्वत: संज्ञान

