होशियारपुर : पंजाब के वाहन चालकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब पंजाब में कई वाहन चालकों को पैट्रोल नहीं मिलेगा, जिनके गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं होगा.
होशियारपुर पुलिस ने शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक नई मुहिम शुरू की है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि यह मुहिम 20 दिनों के लिए शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत होशियारपुर पुलिस ने पेट्रोल पंपों और मैकेनिकों से अपील की है कि बिना नंबर प्लेट वाले मोटरसाइकिलों में न तो पेट्रोल डाला जाए और न ही उनकी मुरम्मत की जाए।

ट्रैफिक अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि होशियारपुर पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल और प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हुड़दंग मचाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- Bihar Morning News : TRE-4 अभ्यर्थियों का विरोध प्रदर्शन, जदयू कार्यालय और कांग्रेस कार्यालय में बैठक, एक नजर आज के होने वाले बड़े कार्यक्रमों पर…
- दिल्ली में TET अनिवार्यता के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक हुए शामिल
- हवस की पाठशालाः प्रधानाचार्य ने रिजल्ट देने के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया, फिर जो किया जानकर खौल उठेगा खून
- रिटायरमेंट से पहले 61 ट्रांसफर: खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सहायक आयुक्त के सभी आदेश किए रद्द, जांच के निर्देश
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया, 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट

