होशियारपुर : पंजाब के वाहन चालकों के लिए बेहद ही खास खबर सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक अब पंजाब में कई वाहन चालकों को पैट्रोल नहीं मिलेगा, जिनके गाड़ियों में नंबर प्लेट नहीं होगा.
होशियारपुर पुलिस ने शहर में बिना नंबर प्लेट वाले वाहनों पर घूमने वाले युवकों को सख्त चेतावनी जारी की है। पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए एक नई मुहिम शुरू की है। जानकारी देते हुए ट्रैफिक पुलिस अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि यह मुहिम 20 दिनों के लिए शुरू की गई है। इस मुहिम के तहत होशियारपुर पुलिस ने पेट्रोल पंपों और मैकेनिकों से अपील की है कि बिना नंबर प्लेट वाले मोटरसाइकिलों में न तो पेट्रोल डाला जाए और न ही उनकी मुरम्मत की जाए।

ट्रैफिक अधिकारी सुभाष भगत ने बताया कि होशियारपुर पुलिस लोगों को सुरक्षित माहौल और प्रदूषण मुक्त माहौल देने के लिए हमेशा प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि अगर कोई हुड़दंग मचाता है तो उसे किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।
- तेजस्वी की राजनीतिक हैसियत अब खत्म, सरदार पटेल जयंती पर श्याम रजक का विपक्ष पर हमला
- PRD जवानों का बढ़ेगा मानदेय, हर ग्राम पंचायत में बनेगा खेल क्लब, सीएम धामी की बड़ी घोषणाएं
- भारत में तेजी से घटी गरीबी, फिर भी अमीर-गरीब की कमाई में 13 गुना अंतर; जानें क्या कहती है वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट
- UP Census 2027: यूपी में तय समय पर होगी जनगणना, 1 दिसंबर से घर-घर पहुंचेगी टीम
- दिल्ली की जेलों में कैसे पहुंच रहा ड्रग्स? स्कैनिंग मशीनों की कमी पर गृह विभाग ने दिए निर्देश

