मुकेश सेन, टीकमगढ़। एक तरफ मोदी सरकार महंगाई के बीच खर्चा कम करने की नसीहत दे रही है, दूसरी तरफ BJP नेता 3 स्टार रिसॉर्ट के स्विमिंग पूल में मौज-मस्ती करते दिखे।शहर के झांसी रोड स्थित रिसॉर्ट में दो दिवसीय दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान हुआ, AC कमरों में प्रशिक्षण के बाद नेता और कार्यकर्ता सीधे स्विमिंग पूल में उतर गए, गर्मी और थकान मिटाने के लिए पूल में डुबकी लगाई, वीडियो बनाए और सोशल मीडिया पर डाल दिए। 

वीडियो वायरल होते ही जनता में नाराजगी है, लोग पूछ रहे हैं, जब देश महंगाई से जूझ रहा है और सरकार खर्च घटाने की बात कर रही है, तब BJP नेता 3 स्टार होटलों में स्विमिंग पूल का आनंद क्यों ले रहे हैं। भीषण गर्मी में जहां आम आदमी बिजली-पानी के लिए परेशान है, वहीं नेताओं की यह ‘पूल पार्टी’ चर्चा में है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m