तरनतारन। पंजाब के कई जेल में अपराधियों के पास से सिमकार्ड और जेल में मोबाइल फोन मिलने की घटना सामने आ रही है। सेंट्रल जेल गेइंदवाल साहिब में भी ऐसा ही कुछ देखने को मिले है। मिली जानकारी के अनुसार, सेंट्रल जेल गोइंदवाल साहिब में कैदियों से 5 मोबाइल और 5 सिम कार्ड बरामद हुई है। इसके बाद इस मामले में गोइंदवाल साहिब पुलिस ने 6 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जेल के सहायक अधीक्षक हंस राज ने बताया कि जेल में तलाशी अभियान चलाया गया, जिसके तहत कैदी जोगिंदर सिंह पुत्र सुखचैन सिंह निवासी काजीकोट से एक टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, कैदी असीस पुत्र विजय कुमार निवासी खेमकरण से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम, जतिंदर सिंह पुत्र अवतार सिंह निवासी लुधियाना से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम तथा नवप्रीत सिंह पुत्र परगट सिंह निवासी घन्नूपुर काले से 1 टच स्क्रीन मोबाइल और सिम बरामद किया गया।

इसके अलावा और भी कई चीजें के मिलने की खबर सामने आई है। इन आरोपियों के खिलाफ गोइंदवाल साहिब पुलिस स्टेशन में जेल अधिनियम के तहत विभिन्न मामले दर्ज किए गए हैं और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
- महिला आरक्षण पर बवाल जारी: अब सपा ने बीजेपी की रणनीति पर उठाए सवाल, केन-बेतवा परियोजना पर भी साधा निशाना
- मिर्जापुर में भीषण हादसा, सड़क हादसे में 10 लोगों की मौत, जिंदा जल गए 6 लोग
- LSG vs RR IPL 2026 : राजस्थान की 40 रन से शानदार जीत, लखनऊ को 160 रन का लक्ष्य पड़ा भारी, जडेजा ने 43 रन के साथ झटके एक विकेट
- खेल-खेल में गई जान: नदी में नहाने गए तीन सगे भाई-बहन बने हादसे का शिकार, डूबने से तीनो की मौत
- EXCLUSIVE: लल्लूराम डॉट कॉम के संवाददाता के साथ सरेंडर करने निकली नक्सली उर्मिला, कम उम्र में ही थाम ली थी बंदूक, देखिए क्या कहा…

