भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए विधायक रमन अरोड़ा की तबीयत काफी खराब हो गई है। कहा जा रहा है कि उन्हें पथरी की शिकायत है जिसके कारण उन्हें असहनीय पेट में दर्द होता है। उनके वकील ने इस लेकर याचिका दायर की है और विशेष इलाज के लिए अनुमति भी मांगी है।
जानकारी के अनुसार रमन अरोड़ा के पित्ते में पथरी है जिसके कारण उन्हें पेट में काफी दर्द है। वही इसे लेकर अब वकील दर्शन सिंह दयाल व नवीन चड्ढा की तरफ से आज एक और याचिका अतिरिक्त सैशन जज कम डियूटी जज डॉक्टर दीप्ति गुप्ता की अदालत में लगाई गई।
इस याचिका में उपचार की परमिशन की बात कही गई है। साथ ही अर्जी में कहा गया है कि रमन अरोड़ा के पित्ते में 13 एम एम के अलावा पथरियों के कारण दिन और रात में असहनीय दर्द होता है, ऐसे में उन्हें विशेष इलाज की आवश्यकता है। जानकारी के मुताबिक, इस याचिका की सुनवाई के लिए अदालत ने 21 जून की तारीख निर्धारित की है।

कई का नाम शामिल
आपको बता दें कि भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार हुए रमन अरोड़ा के साथ मिलीभगत करने वालों में कई लोगों के साथ नाम शामिल है। उनके कई करीबियों के अलावा उनका बेटा उनके व्यवसाय में पूरा हाथ बटाता था। उसे पर भी कई गंभीर आरोप है इसके साथी रमन अरोड़ा के समाधि भी भ्रष्टाचार में लिप्त हैं।
- दिल्ली में TET अनिवार्यता के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, छत्तीसगढ़ के हजारों शिक्षक हुए शामिल
- हवस की पाठशालाः प्रधानाचार्य ने रिजल्ट देने के बहाने छात्रा को कार्यालय में बुलाया, फिर जो किया जानकर खौल उठेगा खून
- रिटायरमेंट से पहले 61 ट्रांसफर: खंडवा में मंत्री धर्मेंद्र लोधी ने सहायक आयुक्त के सभी आदेश किए रद्द, जांच के निर्देश
- GT vs RR IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को उसी के घर में हराया, 6 रन से जीता रोमांचक मुकाबला, इम्पैक्ट प्लेयर रवि बिश्नोई ने झटके 4 विकेट
- गृह निर्माण ऋण गबन मामला : सहकारी आवास संघ भोपाल का तत्कालीन मैनेजर गिरफ्तार, 7 अप्रैल तक पुलिस रिमांड में भेजा गया

