Rajasthan News: जोधपुर के रेजीडेंट डॉक्टर राकेश बिश्नोई की मौत के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। इस घटना को लेकर लगातार प्रदर्शन हो रहे हैं और जनप्रतिनिधियों का समर्थन भी बढ़ रहा है।
सांसद हनुमान बेनीवाल ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा है कि शुक्रवार दोपहर 1 बजे, वे SMS अस्पताल की मोर्चरी से मुख्यमंत्री आवास की ओर कूच करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि डॉ. बिश्नोई के परिजनों ने युवाओं से जयपुर पहुंचने की अपील की है। बेनीवाल ने सरकार पर संवेदनहीन होने का आरोप लगाया।

6 दिन से जारी है धरना
इस घटना के खिलाफ पिछले 6 दिनों से डॉ. राकेश बिश्नोई के परिजन और कई जनप्रतिनिधि धरने पर बैठे हैं। प्रदर्शन के दौरान पहले भी कई घटनाएं सामने आईं।
तीन दिन पहले कांग्रेस नेताओं और पुलिस के बीच झड़प हो गई थी। इस घटना के बाद पुलिस ने कांग्रेस नेता निर्मल चौधरी के खिलाफ मामला दर्ज करने की बात कही थी।
परिवार ने HOD पर लगाए गंभीर आरोप
गौरतलब है कि 12 मई को डॉक्टर राकेश बिश्नोई ने जहर खा लिया था। इसके बाद जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल (SMS) में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई थी। परिजनों का आरोप है कि बिश्नोई के विभागाध्यक्ष (HOD) उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रहे थे, जिसके चलते डॉक्टर ने आत्महत्या कर ली। अब परिजन और समर्थक HOD की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं।
पढ़ें ये खबरें
- IPS Rajnesh Singh Motiveted Board Exam Students : एसएसपी रजनेश सिंह ने बोर्ड परीक्षार्थियों में भरा आत्मविश्वास, कहा- शांत मन से करें नियमित अभ्यास, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी की अपील
- मंगल कार्बन टायर फैक्ट्री में ब्लास्ट अपडेट : गंभीर रूप से झुलसी 9 माह की मासूम की मौत, कई मजदूर गंभीर, FIR वापस लेने और बयान बदलने का दबाव, पीड़ितों परिजनों ने की निष्पक्ष जांच की मांग
- ‘8वें वेतन आयोग में कितनी बढ़ेगी आपकी सैलरी?’ साइबर ठगों ने अपनाया नया पैंतरा, झांसे में पड़े तो आपका बैंक अकाउंट भी हो सकता है खाली
- भाई बना कसाईः बड़े ने पत्थर से हमला कर छोटे भाई को सुलाई मौत की नींद, हैरान कर देगी हत्या के पीछे की वजह
- CG Accident News : नाली में गिरी तेज रफ्तार बाइक, एक की मौत, दूसरा गंभीर

