चंडीगढ़। श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी बनाए गए ज्ञानी रघबीर सिंह ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने कमेटी के खिलाफ पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने एसजीपीसी में चल रही खींचतान का शिकार हो रहने की आशंका जताई है।
आपको जानकारी हो कि श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के पद से हटाकर श्री हरिमंदिर साहिब के हेड ग्रंथी बनाया गया है, लेकिन अब उन्हें आशंका है कि एसजीपीसी उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना और उनका पक्ष जाने के बिना ही अब हेड ग्रंथी के पद से भी हटा सकती है। याचिका में उन्होंने आग्रह किया है कि एसजीपीसी के अध्यक्ष, सचिव और प्रबंधक को उनके खिलाफ किसी भी प्रकार की अनुचित या पक्षपातपूर्ण कार्रवाई करने से रोका जाए।

याचिकाकर्ता का आरोप है कि उसी आदेश से प्रभावित पक्षों को संतुष्ट करने के उद्देश्य से एसजीपीसी की ओर से मार्च 2025 में उनको जत्थेदार पद से हटाने के बाद श्री हरिमंदिर साहिब का हेड ग्रंथी नियुक्त किया गया था लेकिन अब यहां भी वह षड्यंत्र का शिकार हो रहे हैं। अब यह मामला हाईकोर्ट में सुनवाई के लिए कल यानी एक जुलाई 2025 को सूचीबद्ध है।
- ‘मेरी बेटी के कपड़े फाड़े और…’, भाजपा विधायक विवादित VIDEO आया सामने; महिला के साथ गाली गलौज-धमकी देने का आरोप
- पश्चिम बंगाल में चल रही SIR प्रक्रिया के वेरिफिकेशन में ओडिशा-झारखंड के सिविल जज करेंगे में मदद: SC बोला- इनका खर्च चुनाव आयोग उठाए; 80 लाख दावों का निपटारा है बाकी
- ICC Women T20 World Cup Schedule: फिर होगी IND vs PAK की टक्कर, ICC ने जारी किया शेड्यूल, नोट कर लीजिए टीम इंडिया के 5 मैचों की तारीख
- दो काले हिरण के शिकार में वन विभाग की लापरवाही: रेंजर समेत 6 वनकर्मी सस्पेंड, प्राकृतिक मौत दिखाकर मिटाए सबूत
- मुजफ्फरपुर ब्लू ड्रम कांड का फैसला, जिसके लिए प्रेमी ने की पति की हत्या, वही प्रेमिका अब फरार, गुनाहगार को उम्रकैद

