Rajasthan News: राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) के 16 अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) में पदोन्नत कर दिया गया है। कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग (DoPT) द्वारा इस संबंध में औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी गई है। प्रमोशन पाने वालों में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के संयुक्त सचिव और उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी के विशिष्ट सहायक भी शामिल हैं।

दिल्ली में हुई चयन समिति की बैठक में लगी मुहर
हाल ही में दिल्ली में आयोजित चयन समिति की बैठक में इन पदोन्नतियों को मंजूरी दी गई थी। ये प्रमोशन वर्ष 2024 की IAS रिक्तियों के तहत किए गए हैं।
इन RAS अधिकारियों को मिला IAS कैडर
पदोन्नत अधिकारियों में 1997 बैच के 13 और 1998 बैच के 3 अधिकारी शामिल हैं।
1997 बैच से पदोन्नत अधिकारी:
- नवनीत कुमार
- सुखवीर सैनी
- हरीफूल यादव
- राजेश वर्मा
- सुरेशचंद्र
- महेन्द्र खींची
- अजीत सिंह राजावत
- अवधेश सिंह
- राकेश राजोरिया
- राकेश शर्मा
- जगवीर सिंह
- बृजेश कुमार चांदेलिया
- डॉ. हरसहाय मीणा
1998 बैच से प्रमोट हुए अधिकारी:
- जुगल किशोर मीणा
- ललित कुमार
- डॉ. एस.पी. सिंह
जल्द मिलेगा कैडर, IAS सिविल सूची होगी अपडेट
अधिकारियों के अनुसार, केंद्र सरकार की अधिसूचना के बाद अब DoPT इन नव-प्रमोटेड IAS अधिकारियों को कैडर आवंटित करेगा। इसके बाद राजस्थान कार्मिक विभाग इन्हें RAS सिविल सूची से हटाकर IAS सिविल सूची में शामिल करेगा।
लंबे समय से था इंतजार
गौरतलब है कि इन प्रमोशनों का RAS अधिकारियों को लंबे समय से इंतजार था। हाल ही में यूपीएससी की बोर्ड बैठक में इन नामों पर अंतिम मुहर लगी और अंततः राज्य को 16 नए IAS अधिकारी मिल गए।
पढ़ें ये खबरें
- बिहार कांग्रेस में बगावत, प्रदेश नेतृत्व के खिलाफ पटना में 17 मार्च को महासम्मेलन
- मौत ने छीनी खुशियांः भाई की बारात निकलने से पहले बहन की उठी अर्थी, जानिए आखिर ऐसा क्या हुआ था…
- गरियाबंद अश्लील-डांस : निलंबन के बाद भी कुर्सी में जमे हैं SDM, मुख्य सचिव से हुई शिकायत, कलेक्टर ने अब लिया पुलिस का सहारा
- बजट सत्र के छठे दिन सदन में हंगामा, महिला अपराधों पर विपक्ष का सरकार पर हमला, चंद्रशेखर का सरकार पर आरोप, कहा -लालू राज के आंकड़ों से नहीं बच सकती सरकार
- पति ड्रग्स सप्लायर, पत्नी बनी कानून की गवाह: प्री-वैलेंटाइन पर भेजा जेल का गिफ्ट, पुलिस कमिश्नर से शिकायत के बाद हुई कार्रवाई

