अमृतसर से दिल दहलाने वाले घटना सामने आई है, जिसमें पारिवारिक विवाद इतना बढ़ गया कि रिटायर्ड पुलिस वाले ने अपने परिवार पर ही फायरिंग कर दी। यह घटना सदर पुलिस स्टेशन के बाहर हुई है। सीआरपीएफ के एक जवान ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी पत्नी और बेटे को गोली मार दी।
गोली लगने से घायल हुई पत्नी और बेटे को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों के शरीर से काफी खून बहा है, जिसके बाद दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। सेवा मुक्त डीएसपी की पहचान तरसेम सिंह के रूप में हुई है, जो कि सीआरपीएफ का पूर्व अधिकारी बताया जा रहा है। घटना पारिवारिक विवाद के चलते हुई। जानकारी के अनुसार तरसेम सिंह ने अपनी रिवाल्वर से करीब 4 राउंड फायर किया है। पूछताछ में अभी यह समझ नहीं आया है कि अधिकारी आखिर क्यों इतने गुस्से में आया कि उसने अपने बच्चे और पत्नी दोनों को गोली मार दी। आसपास के लोगों का कहना है कि कई बार विवाद की खबर पहले भी सामने आई है, लेकिन इस बार गोली मारने की ठोस वजह सामने नहीं आई है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
- MP में 6 की मौत: खंडवा में दीवार से टकराई कार, धार में डूबे चचेरे भाई, अनूपपुर में हाथी के हमले से महिला ने तोड़ा दम
- जिसके पास गौरक्षा का संकल्प उसको समर्थन! UP चुनाव को लेकर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का ऐलान
- पश्चिम बंगाल चुनाव में बीजेपी के जीत के दावों पर भूपेश बघेल का कटाक्ष, कहा- पहले भी दावे किए गए थे, लेकिन उल्टा पड़ा दांव
- शराब और मारपीट बनी काल: 5 घंटे में सुलझा अंधे कत्ल का राज, जेल में सीखी थी ‘क्राइम क्लीनिंग’ की ट्रिक
- सावधान! कहीं आप भी तो नहीं पड़ रहे फर्जी वेबसाइट के चक्कर में? फ्रेंचाइजी के नाम पर 48 लाख साफ
