Rajasthan News: अलवर के पूर्व राजपरिवार के सदस्य और 90 वर्ष से अधिक उम्र के यशवंत सिंह ने दिल्ली के प्रतिष्ठित औरंगजेब रोड स्थित अपने विशाल बंगले को बेचकर गोल्फ लिंक्स में 100 करोड़ रुपये की कीमत वाला एक शानदार मकान खरीदा है।

परिवार के करीबी सूत्रों के अनुसार, औरंगजेब रोड का बंगला कई बीघा में फैला था, जिसका रखरखाव इस उम्र में उनके लिए मुश्किल हो रहा था। इस वजह से उन्होंने इसे बेचकर गोल्फ लिंक्स में नया घर खरीदने का फैसला किया।यशवंत सिंह जल्द ही अपने परिवार के साथ इस नए मकान में शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं।
उनके परिवार में एक बेटा और दो बेटियां हैं, जो सभी स्क्वॉश के उत्कृष्ट खिलाड़ी हैं और देश के लिए कई मेडल जीत चुके हैं। यशवंत सिंह स्वयं अपने समय में टेनिस के जाने-माने खिलाड़ी रहे हैं और उन्होंने अर्जुन अवार्ड एसोसिएशन में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया है।सूत्रों के मुताबिक, यह बंगला डीएलए ‘द कैमिलियाज’ से जुड़ी अनु जिंदल से खरीदा गया है।
रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के अनुसार, इस सौदे के लिए 100 करोड़ रुपये की कीमत तय की गई, जिसमें 7 करोड़ रुपये की स्टांप ड्यूटी और निगम टैक्स जमा कराया गया है।यशवंत सिंह अलवर से कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह के सगे चाचा हैं।
दिल्ली का लुटियंस जोन हमेशा से रसूख और प्रतिष्ठा का प्रतीक रहा है, और यहां होने वाली प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त हमेशा सुर्खियां बटोरती है। अब अलवर का पूर्व राजपरिवार गोल्फ लिंक्स के इस नए आलीशान आवास में अपनी नई शुरुआत करने को तैयार है।
पढ़ें ये खबरें
- क्रिकेट, कुआं और काल: कुएं से गेंद निकालने के दौरान दो बच्चों की मौत, जन्मदिन पर इकलौते बेटे की लाश देख तड़प उठी मां
- महिला आरक्षण पर बिहार की सियासत गर्म, सड़क पर उतरी भाजपा महिला मोर्चा ने विपक्ष के खिलाफ बोला हल्ला
- Dada Dadi Bank FD Accounts : बैंक एफडी में पोते-पोती का कितना अधिकार, जानिए बिना नॉमिनी के कैसे मिलेगा पैसा ?
- गुरुग्राम में पहली बार लगेगी हरियाणा कैबिनेट की चौपाल, जानिये क्यों खास है गुरुग्राम में यह बैठक?
- Exclusive: 10 से ज्यादा कांग्रेस जिला अध्यक्षों की होगी छुट्टी, परफॉर्मेंस रिपोर्ट समीक्षा के बाद एक्शन की तैयारी, जिन्हें राहुल गांधी ने बनाया था अध्यक्ष उनकी भी रिपोर्ट खराब

