चंडीगढ़। पंजाब में लोगों को अच्छा स्वास्थ्य देने की राह में मान सरकार काम कर रही है। इसके तहत राज्य में मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना की आज से आधिकारिक शुरुआत हो गई है। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने आज से इस योजना की शुरुआत कर दी है। इस लाभदायक योजना के अंतर्गत पंजाब के हर परिवार को 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज मिलेगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि पंजाब में कई ऐसे परिवार हैं जो पैसे की कमी के कारण इलाज नहीं करवा पाते और अपनों से कह देते हैं कि हमारा इलाज मत करवाओ, सब भगवान पर छोड़ दो। उन्होंने कहा कि पुरानी सरकारों ने आम लोगों की तकलीफों की कभी परवाह नहीं की। मुख्यमंत्री ने कहा कि ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना’ के तहत अब पंजाब का हर परिवार बड़े-बड़े अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करवा सकेगा, जबकि पहले इलाज से पहले पैसे पूछे जाते थे, फिर इलाज होता था।

उन्होंने बताया कि इस योजना के लिए किसी नीले या पीले कार्ड की जरूरत नहीं है, सिर्फ वोटर कार्ड और आधार कार्ड दिखाने से इलाज संभव होगा। उन्होंने कहा, “शायद मैंने पिछले जन्म में कोई पुण्य किए होंगे जो मेरे मुख्यमंत्री रहते हुए इतना बड़ा काम हो रहा है।” मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत सिर्फ एक हेल्थ कार्ड बनवाना होगा, कोई लंबा फॉर्म भरने की जरूरत नहीं है।
- Platinum Rate Today : सस्ता हुआ प्लैटिनम, जानिए रायपुर समेत किस शहर में क्या है भाव ?
- नर्मदापुरम में रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना: रेलवे ट्रैक पर लहूलुहान हालत मिली बच्ची-हालत नाजुक, जताई जा रही ये आशंका
- कैमूर में युवक की निर्मम हत्या: DJ का सट्टा लिखाने के बहाने बुलाकर घटना को दिया अंजाम, पिता ने भागकर बचाई अपनी जान
- Gold Silver Price Today : सोने-चांदी में लौटी रौनक, जानिए कितना बढ़ गया भाव ?
- Bilaspur News Update : सेंधमारी कर 17 बकरे-बकरियां चोरी… अधिवक्ता से दिनदहाड़े 2 लाख की उठाईगिरी… अवैध रूप से संचालित दो क्लीनिक सील… रेल लाइन पर मिली आरक्षक की लाश…
