पटियाला। पटियाला जेल मे बंद जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा की कोर्ट में सुनवाई हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने रमन अरोड़ा की रेगुलर जमानत, उनके समधी राज कुमार मदान की अग्रिम जमानत, निगम इंस्पेक्टर हरप्रीत कौर की रेगुलर जमानत की याचिका पर अब 11 जुलाई को सुनवाई होगी।
इस मामले पर बहस पूरी हो चुकी है और 11 जुलाई को फैसला सुनाया जा सकता है। अब सभी को फैसले का इंतजार है।
आपको बता दें कि रमन भ्रष्टाचार के आरोप में जेल में बंद है। उसके साथ उसके परिवार और कुछ करीबी की भी मुश्किल बढ़ चुकी है। करीब एक महीने पहले जालंधर के विधायक रमन अरोड़ा पर भ्रष्टाचार के मामले में विजिलेंस की टीम नेे दबिश दी है।

आरोप है कि रमन अरोड़ा जालंधर नगर निगम के अफसरों के जरिए मासूम लोगों को झूठे नोटिस भिजवाता था और फिर पैसे लेकर उन नोटिसों को रफा दफा करवा देता था।
- Rajasthan News: 672 करोड़ का फिनटेक इंस्टीट्यूट बना सफेद हाथी, बजट की कमी से ठप पड़ा काम, टूटे युवाओं के सपने
- बुजुर्ग ने पुरानी रंजिश पर मोहल्ले के गुंडे-बदमाश पर किया टंगिया से हमला कर उतारा मौत के घाट…
- Rajasthan News: शहर के बीचों-बीच रह रहे थे 27 मुकदमों के अपराधी, एंटी गैंगस्टर फोर्स ने दबोचा
- नारी शक्ति को मिला सम्मान, पासिंग आउट परेड में महिला आरक्षियों ने सीएम योगी का जताया आभार
- Hansi: नगर परिषद चुनाव 2027 की सुगबुगाहट तेज, राजीव शर्मा ने किया चेयरमैन पद के लिए निर्दलीय लड़ने का ऐलान

