Rajasthan News: राजस्थान में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद जयपुर समेत कई जिलों में जलभराव, जाम और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 11 जिलों में मंगलवार (29 जुलाई) को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद?
इन जिलों में भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूल बंद रहेंगे
- झालावाड़
- कोटा
- चित्तौड़गढ़
- टोंक
- भीलवाड़ा
- बारां
- डूंगरपुर
- धौलपुर
- सलूंबर
- बांसवाड़ा
- अजमेर
जयपुर में जलभराव से बिगड़े हालात
राजधानी जयपुर में सड़कों से लेकर अस्पतालों तक पानी भर गया। कई इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। वाहन रेंगते रहे और ट्रैफिक पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
नदियां उफान पर, पुल बंद, बच्चों की जान खतरे में
चंबल, कालीसिंध और बनास नदियों पर बने बांधों के गेट खोलने पड़े। सिरोही में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस केराल नदी की पुलिया पर फंस गई, बड़ी मुश्किल से सभी को सुरक्षित निकाला गया। चित्तौड़गढ़ में बेड़च नदी पार करते वक्त दो बाइक सवार बह गए। भीलवाड़ा के बिजौलिया में हालात इतने बिगड़े कि सड़क पर नाव चलती नजर आई। झालावाड़ के कुछ गांवों में भी भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं।
पढ़े ये खबरें
- Ayodhya Ramlala Aarti Live Darshan 20 April : श्री रामलला सरकार का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए अलौकिक दर्शन
- 20 April History : इंद्र कुमार गुजराल बने प्रधानमंत्री, क्रूर तानाशाह हिटलर का जन्म… जानिए अन्य महत्वपूर्ण घटनाएं
- Rajasthan Weather Update: सावधान! राजस्थान में आसमान से बरसेगी आग, 10 जिलों में लू का येलो अलर्ट, जानें मौसम विभाग की नई चेतावनी
- 20 अप्रैल महाकाल आरती: भांग-चंदन और ड्रायफ्रूट से भगवान महाकाल का दिव्य श्रृंगार, यहां कीजिए दर्शन
- 20 April 2026 Horoscope : इन राशियों के दिन की शुरुआत से ही बन रहे शुभ योग, जानिए क्या कहती है आपकी राशि
