Rajasthan News: राजस्थान में मूसलाधार बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। सोमवार को हुई भारी बारिश के बाद जयपुर समेत कई जिलों में जलभराव, जाम और बाढ़ जैसी स्थिति बन गई। हालात को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन 11 जिलों में मंगलवार (29 जुलाई) को स्कूलों में अवकाश घोषित कर दिया है।

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद?
इन जिलों में भारी बारिश और जलभराव के कारण स्कूल बंद रहेंगे
- झालावाड़
- कोटा
- चित्तौड़गढ़
- टोंक
- भीलवाड़ा
- बारां
- डूंगरपुर
- धौलपुर
- सलूंबर
- बांसवाड़ा
- अजमेर
जयपुर में जलभराव से बिगड़े हालात
राजधानी जयपुर में सड़कों से लेकर अस्पतालों तक पानी भर गया। कई इलाकों में ट्रैफिक पूरी तरह जाम हो गया। वाहन रेंगते रहे और ट्रैफिक पुलिस को घंटों मशक्कत करनी पड़ी।
नदियां उफान पर, पुल बंद, बच्चों की जान खतरे में
चंबल, कालीसिंध और बनास नदियों पर बने बांधों के गेट खोलने पड़े। सिरोही में 35 बच्चों से भरी स्कूल बस केराल नदी की पुलिया पर फंस गई, बड़ी मुश्किल से सभी को सुरक्षित निकाला गया। चित्तौड़गढ़ में बेड़च नदी पार करते वक्त दो बाइक सवार बह गए। भीलवाड़ा के बिजौलिया में हालात इतने बिगड़े कि सड़क पर नाव चलती नजर आई। झालावाड़ के कुछ गांवों में भी भारी बारिश से हालात बेकाबू हो गए हैं।
पढ़े ये खबरें
- Murmura Tikki Recipe: आलू और मुरमुरे से बनाएं चटपटी टिक्की, स्वाद ऐसा कि बार-बार खाने का करेगा मन
- छत्तीसगढ़ के दो कलाकारों को मिला उस्ताद बिस्मिल्लाह खां युवा पुरस्कार, CM साय ने दी बधाई, कहा- प्रदेश के लिए गौरव का क्षण
- कानपुर होमगार्ड भर्ती घोटाला: मेडिकल में 50 हजार मांगने वाले दो डॉक्टर समेत 3 गिरफ्तार, जानें मामला
- भोपाल में 26 प्रतिशत बढ़े महिलाओं के खिलाफ अपराध: अपहरण के मामलों में 50% का उछाल, पुलिस व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल
- मिशन 2027 या कोई बड़ा सियासी समीकरण? एक साल बाद रामपुर जेल में होगी अखिलेश-आजम की मुलाकात
